facebookmetapixel
Advertisement
Kusumgar IPO Listing: निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले! 37% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ आईपीओSBI Funds IPO Day 2: अब तक 78% भरा आईपीओ, दूसरे दिन GMP 15% ऊपर; कब होगी लि​स्टिंग?प​श्चिम ए​शिया में बढ़ा तनाव, अमेरिका ने ईरान के बंदरगाहों की फिर शुरू की नाकेबंदीसोना-चांदी हुए सस्ते; सोना ₹1,109 टूटा, चांदी ₹1,263 लुढ़कीVedanta AGM 2026 की 5 बड़ी बातें, निवेशक शेयरों की हलचल पर रखें नजरअमेरिकी महंगाई घटी, डॉलर इंडेक्स 101 के नीचे फिसला; फेड बोला, राजनीतिक दबाव में नहीं लेंगे फैसलाCuba Power Crisis: क्यूबा में फिर छाया अंधेरा! दो हफ्तों में तीसरी बार देशभर में ब्लैकआउट; ईंधन संकट बना बड़ी वजहStock Market Update: बाजार में तेजी जारी! Sensex 500 अंक चढ़ा, Nifty 24,200 के करीब; IT शेयरों में बिकवालीचीन की आर्थिक रफ्तार पड़ी धीमी, 2022 के बाद सबसे कमजोर GDP ग्रोथ; सरकार पर बढ़ा राहत पैकेज का दबावहोर्मुज संकट से फिर चढ़ा कच्चा तेल, ब्रेंट 85 डॉलर के पार; आगे क्या रह सकता है रुख?

फरवरी में 41.5 लाख ग्राहक जुड़े

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 7:48 AM IST

दूरसंचार नियामक ट्राई ने सोमवार को कहा कि देश में फरवरी में कंपनियों ने 41.5 लाख मोबाइल ग्राहक जोड़े। रिलायंस जियो ने 62.5 लाख ग्राहक जोड़े जबकि वोडाफोन आइडिया ने 35 लाख ग्राहक गंवा दिए। उधर, भारती एयरटेल ने 9,22,946 ग्राहक जोड़े जबकि बीएसएनएल ने 4,39,318 ग्राहक जोड़े। जनवरी में देश की दूरसंचार कंपनियों के साथ 50 लाख ग्राहक जुड़े थे। मौजूदा वायरलेस बाजार में दूरसंचार कंपनियों की हिस्सेदारी कुछ इस तरह बैठती है। रिलायंस जियो 32.9 फीसदी, भारती एयरटेल 28.35 फीसदी और वोडाफोन आइडिया 28.05 फीसदी। सक्रिय ग्राहक हिस्सेदारी में भारती एयरटेल 95.5 फीसदी के साथ सबसे ऊपर है जबकि वोडाफोन आइडिया के मामले में यह 90.4 फीसदी और रिलायंस जियो के मामले में 81.25 फीसदी है। ब्रॉडबैंक बाजार में रिलायंस जियो 56 फीसदी हिस्सेदारी के साथ सबसे ऊपर है, जिसके बाद एयरटेल 21.4 फीसदी और वोडाफोन आइडिया 17.3 फीसदी का स्थान है।

फ्रैंकलिन एमएफ ऑडिट की समयसीमा बढ़ी
बाजार नियामक सेबी ने चोकसी ऐंड चोकसी को और समय दिया है, जो फ्रैंकलिन टेम्पलटन म्युचुअल फंड की तरफ से बंद की गई छह योजनाओं के लेनदेन पर नजर डाल रही है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। पहले की समयसीमा के मुताबिक, चार्टर्ड अकाउंटेंट और फॉरेंसिक ऑडिट फर्म को जांच का काम जुलाई के पहले हफ्ते तक पूरा करना था। हालांकि जांच की जटिल प्रकृति को देखते हुए अंकेक्षक को इसके नतीजे जुलाई के आखिर तक या अगस्त के पहले हफ्ते तक जमा कराने की अनुमति होगी। बीएस

Advertisement
First Published - June 30, 2020 | 12:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement