facebookmetapixel
टेक्सटाइल सेक्टर को बूम: टैरिफ कम होने से अमेरिकी बाजार में मिलेगी बढ़त, निर्यात में आएगा उछालIndia-US trade deal: उद्योग को रूस से तेल आयात घटाने पर संकेत का इंतजाररत्न-आभूषणों की लौटेगी चमक: अमेरिकी टैरिफ घटने से सुस्ती के बाद निर्यात में उछाल की उम्मीदIndia-US trade deal: निर्यात बढ़ने और स्थिरता की आस, सरकार के अनुमान से ज्यादा तेज बढ़ सकती है अर्थव्यवस्थाभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से वाहन कलपुर्जा निर्माताओं की चमकेगी किस्मत, निर्यात को मिलेगी धारEditorial: भारत–अमेरिका ट्रेड डील से मिली बड़ी राहत, जारी रहें सुधारBudget 2026: कर सुधारों के जरिए निश्चितता और भरोसे की ओर एक सुधारात्मक कदमBudget 2026: यथास्थिति बरकरार रखने वाला बजट, वैश्विक निवेशकों के लिए सीमित आकर्षणIndia-US Trade Deal: ट्रेड डील से इन 15 स्टॉक्स को होगा सीधा फायदा, क्या FPIs की होगी वापसी ?India-US Trade Deal: टैरिफ घटे, लेकिन असली सवाल अब भी बाकी क्यों हैं?

Akasa Air के 2 अ​धिकारी 6 महीने के लिए निलंबित

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कहा कि भाटिया और ग्रेशियस अपने कर्मियों को पर्याप्त प्रशिक्षण देने में विफल रहे हैं।

Last Updated- December 27, 2024 | 10:37 PM IST
Akasa Air

विमानन नियामक डीजीसीए ने अकासा एयर के दो वरिष्ठ अ​धिकारियों – प्र​शिक्षण निदेशक नीरज भाटिया और फ्लाइट ऑपरेशंस निदेशक फ्लॉयड ग्रे​शियस को 6 महीने के लिए निलंबित कर दिया है। बिजनेस स्टैंडर्ड को पता चला है कि पायलटों को गलत तरीके से प्र​शिक्षण देने की वजह से इन अ​धिकारियों पर निलंबन की गाज गिरी है।

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कहा कि भाटिया और ग्रेशियस अपने कर्मियों को पर्याप्त प्रशिक्षण देने में विफल रहे हैं।

नियामक के साथ एयरलाइन का यह पहला विवाद नहीं है। इस महीने की शुरुआत में भी डीजीसीए ने 6 सितंबर को बेंगलूरु-पुणे उड़ान में सात यात्रियों को चढ़ने से वंचित करने और अनिवार्य मुआवजा नहीं दिए जाने की वजह से अकासा एयर पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।

इसके अलावा, डीजीसीए ने दिसंबर में एयरलाइन को दो कारण बताओ नोटिस जारी किए थे।

First Published - December 27, 2024 | 10:37 PM IST

संबंधित पोस्ट