facebookmetapixel
चमड़ा उद्योग को मिलेगी उड़ान: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से निर्यातकों में उत्साह, निवेश बढ़ने की संभावनाBS Poll: रीपो रेट और नीति रुख में बदलाव की संभावना कम, अर्थशास्त्रियों ने जताया यथास्थिति का अनुमानतकरार से करार तक सफर: भारत-अमेरिका ट्रेड डील ने कैसे लिया आकारमेडिकल निर्यात को मिलेगी ‘खुराक’: अमेरिका के टैरिफ कटौती से भारतीय उपकरणों की बढ़ेगी मांगभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से खत्म हुई आर्थिक अनिश्चितता, श्रम-बहुल उद्योगों और विनिर्माण को मिलेगा नया अवसरटेक्सटाइल सेक्टर को बूम: टैरिफ कम होने से अमेरिकी बाजार में मिलेगी बढ़त, निर्यात में आएगा उछालIndia-US trade deal: उद्योग को रूस से तेल आयात घटाने पर संकेत का इंतजाररत्न-आभूषणों की लौटेगी चमक: अमेरिकी टैरिफ घटने से सुस्ती के बाद निर्यात में उछाल की उम्मीदIndia-US trade deal: निर्यात बढ़ने और स्थिरता की आस, सरकार के अनुमान से ज्यादा तेज बढ़ सकती है अर्थव्यवस्थाभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से वाहन कलपुर्जा निर्माताओं की चमकेगी किस्मत, निर्यात को मिलेगी धार

अगस्त में 1.24 करोड़ लोगों ने की हवाई यात्रा, जुलाई के मुकाबले 23 प्रतिशत ज्यादा

इक्रा के अनुसार अगस्त में 1.24 करोड़ लोगों ने की घरेलू हवाई यात्रा। यह संख्या जुलाई 2023 के मुकाबले 23 प्रतिशत ज्यादा है।

Last Updated- September 12, 2023 | 8:38 PM IST
flight

भारत में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या अगस्त में सालाना आधार पर लगभग 23 प्रतिशत बढ़कर 1.24 करोड़ पर पहुंच गई। यह आंकड़ा 1.18 करोड़ के कोविड-पूर्व स्तर (अगस्त, 2019) से छह प्रतिशत अधिक है। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी इक्रा ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

माह-दर-माह आधार पर पिछले महीने घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 3.2 प्रतिशत बढ़कर 1.21 करोड़ रही। इसके अलावा, समीक्षाधीन महीने में क्षमता इस्तेमाल अगस्त, 2022 के मुकाबले 10 प्रतिशत बढ़ गया है। हालांकि, यह कोविड-पूर्व स्तर से एक प्रतिशत कम है।

रेटिंग एजेंसी ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष में घरेलू यात्री यातायात में तेज सुधार को देखते हुए घरेलू विमानन क्षेत्र का परिदृश्य ‘स्थिर’ है। इसके अलावा विमानन उद्योग का मूल्य निर्धारण अधिकार बेहतर हुआ है। यह उनकी बेहतर प्राप्ति से पता चलता है। इस प्रकार प्रति उपलब्ध सीट किलोमीटर राजस्व में सुधार हुआ है।

इक्रा ने यह रुख जारी रहने की उम्मीद जताते हुए कहा कि अप्रैल से विमान ईंधन एटीएफ की कीमतों में सालाना आधार पर गिरावट आई है और विदेशी मुद्रा विनिमय दर स्थिर बनी हुई है।

First Published - September 12, 2023 | 8:38 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट