facebookmetapixel
Advertisement
वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भी जीवन बीमा की मांग मजबूत रहेगी, HDFC Life चेयरमैन केकी मिस्त्री का भरोसामुंबई पोर्ट का बड़ा इंफ्रा विस्तार, ₹3,541 करोड़ की परियोजनाओं से बढ़ेगी कार्गो और पर्यटन क्षमतापश्चिम एशिया संकट से बिजली उपकरण उद्योग पर बढ़ा लागत का दबाव, एल्युमीनियम-तांबे की कीमतों में तेज उछालसरकार की विनिवेश मुहिम तेज, Q1 में ही ₹18,000 करोड़ से ज्यादा जुटाए; पिछले वित्त वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ाFCNR(B) जमा पर 9x लीवरेज की पेशकश की तैयारी, NRI निवेशकों को मिल सकता है 12-18% रिटर्नकच्चे तेल में नरमी से बाजार को सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी ने लगातार तीसरे सप्ताह दर्ज की बढ़तट्रेंट ने दोहराया 10 गुना ग्रोथ का लक्ष्य, वेस्टसाइड-जूडियो विस्तार और बेहतर LFL से तेजी की उम्मीदनिफ्टी IT इंडेक्स टूटने के बाद भी म्युचुअल फंड निवेशकों ने पैसिव स्कीम्स में लगाया करोड़ों का दांवभारतीय शेयर बाजार में जल्द लौट सकती है तेजी, ICICI Securities ने बताए सुधार के मजबूत संकेतकच्चे तेल में गिरावट और विदेशी निवेश से रुपया लगातार चौथे दिन मजबूत, बॉन्ड यील्ड भी फिसली

यूपी में मिल रहा है एक रुपये किलो आलू, बोलो खरीदोगे!

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 3:31 PM IST

साल दर साल बंपर पैदावार के बाद उत्तर प्रदेश में आलू सड़कों पर फेंका जा रहा है। किसानों द्वारा कोल्ड स्टोरों से माल न निकालने के बाद अब इन स्टोरों के मालिक आलू सड़क पर फेंकने को मजबूर हैं।


इससे भी बदतर हालात यह है कि इस साल थोक बाजारों में आलू की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर नीचे चली गई है। उत्तर प्रदेश के थोक बाजारों में आलू की कीमत बीते 13 सालों में सबसे कम स्तर पर जा पहुंची है।

इस समय प्रदेश की थोक मंडियों में आलू की नई फसल की कीमत एक रुपये प्रति किलोग्राम है जो कि बीते 13 सालों में सबसे कम है।
पहली बार सीजन की शुरुआत होते ही खुदरा बाजारों में आलू की कीमत गिरकर 2 से 3 रुपये के स्तर पर आ गई है।

किसानों की बदहवासी का आलम यह है कि इस साल कोल्ड स्टोरों में आलू रखने के लिए कोई तैयार नहीं हो रहा है। हालांकि किसानों का कहना है कि इसके पीछे खास वजह कोल्ड स्टोर मालिकों द्वारा एडवांस मांगा जाना है।

उद्यान विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बीते साल आलू की पैदावार रिकॉर्ड 130 लाख टन हुई थी और इस साल भी पैदावार इसी आंकड़े के आस-पास रहने की आशा है।

अधिकारियों का कहना है कि आलू की फसल के पूरे आंकड़े अभी आ नही सके हैं पर आशा है कि इस साल भी 110 से 125 लाख टन की पैदावार होगी।

गौरतलब है कि बीते साल आलू की कीमतों थोक बाजारों गिरकर 2 रुपये किलोग्राम तक आ गई थीं। किसानों की बदहाली का आलम यह है कि बीते साल कोल्ड स्टोरों मे जमा आलू भी निकाला नहीं गया है।

यह हालत तब है जब किसानों के लिए कोल्ड स्टोर मालिकों ने अपनी शर्तों पर आलू निकालने की छूट दे दी है। कई कोल्ड स्टोर मालिकों ने तो किसानों को बिना भाड़ा दिए आलू निकालने की इजाजत दे दी है।

उत्तर प्रदेश कोल्ड स्टोर एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र स्वरुप के मुताबिक किसानों को हर तरह की सुविधा देने के लिए कोल्ड स्टोर मालिक तैयार हैं, फिर भी करीब 25 से 30 फीसदी आलू अभी कोल्ड स्टोरों में पड़ा है। इन्हें निकालने से किसानों ने इनकार कर दिया है। इससे परेशान कोल्ड स्टोर मालिकों ने आलू निकालकर सड़क पर फेंक दिया है।

महोबा, फर्रुखाबाद, आगरा, झांसी और इटावा में सड़कों के किनारे करीब 800 क्विंटल आलू फेंक दिया गया है। हाताल बेकाबू देख कर प्शासन ने अब आलू को गरीबों के बीच मुफ्त बांटने का फैसला किया है।

Advertisement
First Published - December 29, 2008 | 10:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement