facebookmetapixel
Advertisement
Dividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यानग्रीन यूरिया को प्रतिस्पर्धी बनाने की तैयारी, लागत का अंतर दूर करने के लिए सब्सिडी देगी सरकारराज्यों के पूंजीगत व्यय में आई सुस्ती, 20 राज्य ने दो महीने में खर्च किया बजट का सिर्फ 5.86% हिस्साCredit Card Market: नए कार्ड जारी करने में SBI Card रहा नंबर-1, मई में जोड़े रिकॉर्ड 1.81 लाख ग्राहकरिकॉर्ड स्तर पर पहुंची गेहूं की सरकारी खरीद, 357 लाख टन के पार पहुंचा आंकड़ा; पंजाब-एमपी अव्वल

एक अप्रैल से होगी गेहूं की खरीद

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 5:24 PM IST

भारतीय खाद्य निगम और प्रांतीय एजेंसी के सहयोग से पंजाब और चंडीगढ़ आगामी एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू करेगा।


2008-09 के रबी सीजन के लिए इनकी योजना 125 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है।इस बाबत न्यूनतम समर्थन मूल्य एक हजार रुपये प्रति क्विंटल है।


अधिकारियों ने बताया कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इस सीजन के लिए पंजाब के लिए 8103 करोड़ रुपये का क्रेडिट लिमिट तय किया है जबकि हरियाणा ने 2696 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है। हरियाणा और पंजाब इस साल मंडी में क्रमश: 45 लाख मीट्रिक टन और 105 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवक की उम्मीद कर रहा है।


हालांकि भारतीय खाद्य निगम ने पिछले महीने इस बात पर चिंता जताई थी कि किसान परंपरागत तरीकेको छोड़कर अपनी उपज मंडी न लाकर सीधे दूसरे राज्यों को बेच रहे हैं और इस वजह से मंडी में गेहूं की आवक कम हो रही है।


पंजाब सरकार ने गेहूं खरीद के लिए 1600 मंडियों को नोटिफाई किया है जबकि हरियाणा ने इस बाबत 362 मार्केट शेड को चिन्हित किया है। खाद्य व आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आगामी एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू होगी। पंजाब को उम्मीद है कि वह इस सीजन में 85 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद कर लेगा।


2007-08 में पंजाब व हरियाणा ने क्रमश: 67.8 और 33.5 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की थी। अगर 2001-02 से तुलना की जाए तो पंजाब व हरियाणा में गेहूं की आवक क्रमश: 26.31 लाख टन और 27.54 लाख टन तक नीचे आ गई है।

Advertisement
First Published - March 31, 2008 | 12:56 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement