facebookmetapixel
Advertisement
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: पीएम मोदी ने जारी की PM-Kisan की 23वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटसकेंद्र सरकार ने 16 FDC दवाओं पर लगाया परमानेंट बैन, कई स्किन क्रीम और एंटीबायोटिक भी लिस्ट मेंसावधान! ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड का हुए शिकार तो तुरंत करें ये काम, वरना डूब जाएगा पूरा पैसा; जानें RBI के नियमDividend Stocks: टाटा पावर और LIC समेत ये 31 कंपनियां अगले हफ्ते बांटेंगी मुनाफा, देखें पूरी लिस्टट्रंप ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, बोले: 150 करोड़ लोगों का यह नेता है असली ‘टफ कुकी’NEET UG 2026: नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी का परीक्षा केंद्र, NTA की लापरवाही से परिवार परेशानBonus Stocks Alert: अगले हफ्ते इन 2 कंपनियों के निवेशकों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे मुफ्त में शेयरOMC को भारी चपत: तेल कंपनियों को लगा ₹22,000 करोड़ का बड़ा झटका, बाजार से कम दाम पर बेची रसोई गैसCrude Oil Import: पश्चिम एशिया संकट की भारी चपत, बराबर तेल खरीदने के बाद भी 81.5% बढ़ा भारत का खर्चRBI Regulatory Action: विदेश से जुटाई उधारी की रोज देनी होगी जानकारी, RBI ने बैंकों को दिया कड़ा निर्देश

उत्पादक क्षेत्रों में बारिश के कारण टमाटर हुआ ‘लाल’

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 10:04 PM IST


नासिक एवं हिमाचल की बारिश के कारण टमाटर की कीमत में पिछले दस दिनों के दौरान दोगुनी बढ़ोतरी हो गयी है। मंडी में टमाटर की आवक काफी कम हो गयी है और जो आ रहे हैं उनमें से 20 फीसदी सड़े होते हैं।

अगले 15 दिनों तक टमाटर के दाम की लाली कम नहीं होने जा रही। उधर, दिल्ली में यमुना किनारे बाढ़ की आशंका से सब्जियों के भाव आसमान पर पहुंच गये है।

आलू-प्याज को छोड़ हर सब्जी की कीमत पिछले सप्ताह के मुकाबले दोगुनी हो गयी है।टमाटर के थोक विक्रेताओं के मुताबिक दिल्ली में इन दिनों सबसे ज्यादा टमाटर नासिक से आ रहा है। लेकिन वहां बारिश होने के कारण टमाटर की आवक काफी कम हो गयी है।

मंगलवार को आजादपुर मंडी में टमाटर की कुल आवक मात्र 7 गाड़ी रही। एक गाड़ी से अधिकतम 10 टन की आपूर्ति होती है।

टमाटर विक्रेता संघ के पदाधिकारी अनिल मल्होत्रा कहते हैं, ‘टमाटर का इतना बुरा हाल है कि एक कैरट में 2-5 किलोग्राम तक सड़े टमाटर निकल रहे हैं।

बाढ़ के कारण नासिक में टमाटर 20 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव बिक रहा है।’ नासिक से आने वाले टमाटर की थोक कीमत मंगलवार को 300-400 रुपये प्रति कैरट रही।

Advertisement
First Published - September 23, 2008 | 10:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement