facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

Tomato Price Hike: टमाटर ने बिगाड़ा रसोई का स्वाद, 100 रूपए किलो दाम!

Advertisement

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र को पड़ोसी राज्यों जैसे हरियाणा, पंजाब और पहाड़ी राज्यों से टमाटर की आपूर्ति होती है।

Last Updated- June 27, 2023 | 6:32 PM IST
tomato price hike

दिल्ली के खुदरा बाजारों में टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं, जिसके लिए सब्जी विक्रेताओं और थोक कारोबारियों ने बारिश के कारण टमाटर की आपूर्ति में हुई बाधा को जिम्मेदार ठहराया है। स्थानीय विक्रेता गुणवत्ता और स्थान के आधार पर 80 से 120 रुपये प्रति किलोग्राम के दाम पर टमाटर बेच रहे हैं।

आजादपुर कृषि उपज विपणन कमेटी (KPMC) के सदस्य अनिल मल्होत्रा ने कहा कि हर साल मॉनसून में टमाटर की कीमतें बढ़ जाती हैं, लेकिन यह इतनी ऊंची कभी नहीं हुईं। मल्होत्रा ने कहा, ‘हर साल मॉनसून के दौरान कीमतें बढ़ जाती हैं लेकिन टमाटर की कीमत कभी इतनी नहीं बढ़ी। बारिश के कारण आपूर्ति में बड़ी गिरावट आई है। हमारा लगभग आधा स्टॉक, जो हमें हिमाचल प्रदेश से मिला था, खराब हो गया।’

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र को पड़ोसी राज्यों जैसे हरियाणा, पंजाब और पहाड़ी राज्यों से टमाटर की आपूर्ति होती है। दक्षिणी दिल्ली के कैलाश हिल्स इलाके में सब्जी विक्रेता भगवान ने कहा, ‘हमें थोक बाजारों से ऊंचे दामों पर टमाटर मिल रहा है और हम 100 से 120 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से इसे बेच रहे हैं।’

लाजपत नगर में एक सब्जी विक्रेता ने कहा कि अचानक कीमत बढ़ने के कारण लोग टमाटर खरीदने से कतरा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘बाजार में मौजूदा कीमत 80 रुपये प्रति किलोग्राम है। हमें मंडियों से आपूर्ति होती है जहां थोक मूल्य लगभग 60 रुपये प्रति किलोग्राम है। बारिश के कारण पिछले दो-तीन दिन में कीमत में वृद्धि हुई है।’

विक्रेता ने कहा, ‘टमाटर खराब हो रहे हैं, जिसके कारण फिर से अचानक कीमतें बढ़ रही हैं।’ उन्होंने कहा, ‘बारिश के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई है। हम हिमाचल प्रदेश के टमाटर बेच रहे हैं। लोग जमकर मोलभाव कर रहे हैं। लेकिन हम कीमत कम नहीं कर सकते क्योंकि हमें खुद ऊंचे दाम पर खरीदना पड़ता है। हमें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में स्थिति बेहतर हो जाएगी।’

नोएडा एक्सटेंशन में रहने वाली मीडिया पेशेवर श्वेता उपाध्याय ने बताया कि पांच दिन पहले ही टमाटर के दाम 40 रुपये प्रति किलो थे। उन्होंने कहा, ‘कुछ ही दिन में कीमत 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। हम कम टमाटर खरीदने की कोशिश कर रहे हैं और इसकी जगह टमाटर की सॉस का इस्तेमाल कर रहे हैं।’

Advertisement
First Published - June 27, 2023 | 6:32 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement