facebookmetapixel
Advertisement
गोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत​युद्ध और उभरती भू-राजनीतिक दरारें: पश्चिम एशिया संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झकझोर दियापीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियाद

पूर्वोत्तर में एमेजॉन की ‘हवाई’ रफ्तार: गुवाहाटी के लिए शुरू हुई एमेजॉन एयर, 5 गुना तेज होगी डिलीवरी

Advertisement

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गुवाहाटी के लिए पहली उड़ान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Last Updated- March 13, 2026 | 10:59 PM IST
Amazon Air
फोटो क्रेडिट: Commons

ई-कॉमर्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एमेजॉन ने आज ऐलान किया कि वह देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए अपनी समर्पित हवाई कार्गो सेवा एमेजॉन एयर का विस्तार कर रही है। इसमें दिल्ली को कोलकाता और गुवाहाटी से जोड़ने वाले नए मार्ग शामिल किए गए हैं। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गुवाहाटी के लिए पहली उड़ान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

यह विस्तार साल 2030 तक देश में 35 अरब डॉलर के निवेश की एमेजॉन की व्यापक योजना का हिस्सा है। कंपनी ने कहा कि इस कदम से ट्रांजिट टाइम में कमी होने और डिलिवरी की रफ्तार में 5 गुना तक इजाफा होने की उम्मीद है। भारत और ऑस्ट्रेलिया में संचालन के उपाध्यक्ष अभिनव सिंह ने कहा कि नए मार्गों पर शुरू में विमान संचालन सप्ताह में तीन बार किया जाएगा।

एमेजॉन वर्तमान में दो समर्पित कार्गो विमान संचालित करती है जो देश के उत्तरी, पश्चिमी और दक्षिणी क्षेत्रों को जोड़ते हैं। नए मार्गों के जुड़ने से यह सेवा अब अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा सहित पूर्वोत्तर राज्यों में लाने-लेजाने के ऑर्डर पहुंचाएगी। कंपनी ने साल 2023 में अपनी समर्पित हवाई सेवा शुरू की थी।

इस पहल का मकसद उस इलाके के विक्रेताओं और ग्राहकों (विशेष रूप से प्राइम मेंबर) को बढ़ावा देना भी है। सिंह ने कहा, ‘ग्राहकों के लिहाज से इसका मतलब है पहले की तुलना में पांच गुना बेहतर रफ्तार से एमेजॉन की विशाल उत्पाद श्रृंखला तक पहुंच और सा​थ ही पूर्वोत्तर के विक्रेता और उद्यमी अब देश भर के ग्राहकों तक तेजी से तथा और अधिक भरोसेमंद तरीके से पहुंच सकते हैं।’ उन्होंने कहा कि कंपनी के पास 18 लाख से अधिक विक्रेता हैं और उनमें पूर्वोत्तर की खासी संख्या है। 

Advertisement
First Published - March 13, 2026 | 10:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement