facebookmetapixel
Advertisement
वॉट्सऐप यूजरनेम विवाद के बाद सरकार ने कसी कमर, सभी मैसेजिंग ऐप्स के लिए आ सकते हैं एक जैसे नियमनरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में बड़ा हंगामा, सामने आया पहला बयान: पार्टी फोरम में बात रखेंअमेरिका के एकतरफा 12.5% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत सख्त, कहा: बातचीत से सुलझाएं व्यापारिक मुद्देइंडियन टोनर्स का बड़ा फैसला: 1 शेयर के होंगे 5 टुकड़े, 17 जुलाई को तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट1 के बदले 2 फ्री बोनस शेयर! फॉर्मा कंपनी ने जबरदस्त मुनाफे के बाद लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनिवेशकों के लिए खुशखबरी! मिनोल्टा फाइनेंस के 1 शेयर पर 4 नए शेयर खरीदने का मौका, रिकॉर्ड डेट फिक्सUN Women की रिपोर्ट में खुलासा: संकटग्रस्त इलाकों में 10 लाख से अधिक महिलाओं तक नहीं पहुंच रही मददट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा: मुझ पर हमला हुआ तो 1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगेसरकारी बैंकों की बंपर कमाई के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल, इंडियन बैंक-बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी तेजीज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाई

अमेरिका की भारत पर टेढ़ी नजर: बंधुआ मजदूरी से तैयार माल के निर्यात की होगी कड़ी जांच

Advertisement

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ने बंधुआ मजदूरी के जरिए निर्यात रोकने में विफलता को लेकर भारत समेत 60 देशों के खिलाफ धारा 301 के तहत जांच शुरू की है

Last Updated- March 13, 2026 | 10:42 PM IST
USTR
फोटो क्रेडिट: Shutterstock

अमेरिकी व्यापार प्रतिनि​धि (यूएसटीआर) ने आज भारत सहित 60 देशों के खिलाफ जांच शुरू की है। इस जांच का मकसद यह पता लगाना है कि क्या वे बंधुआ मजदूरी के जरिये तैयार सामान का निर्यात रोकने में विफल रहे हैं।

यह जांच 1974 के ट्रेड ऐक्ट की धारा 301(बी) के तहत शुरू की गई है जो अमेरिका के 60 सबसे बड़े व्यापार भागीदारों पर केंद्रित होगी। साल 2024 में इन व्यापार भागीदारों का अमेरिका के कुल आयात में 99 फीसदी से अ​धिक हिस्सेदारी थी। जिन देशों के ​खिलाफ जांच शुरू की जा रही है उनमें भारत के अलावा चीन, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, ब्राजील, अर्जेंटीना, चिली, कोलंबिया, मलेशिया, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, मिस्र, इंडोनेशिया, इराक, अल्जीरिया आदि शामिल हैं। 

यह घोषणा भारत एवं 15 अन्य व्यापारिक भागीदारों के खिलाफ शुल्क संबंधी जांच शुरू किए जाने के ठीक एक दिन बाद की गई है। जांच में इन देशों के विनिर्माण क्षेत्र में मौजूद ढांचागत अतिरिक्त क्षमता एवं उत्पादन के बारे में आरोप लगाया गया है कि उससे अमेरिका के दोबारा औद्योगीकरण के प्रयासों पर बुरा असर पड़ रहा है। धारा 301(बी) के तहत जांच के बाद जवाबी शुल्क या प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।

Advertisement
First Published - March 13, 2026 | 10:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement