facebookmetapixel
Advertisement
FIIs अब किन सेक्टर्स में लगा रहे पैसा? जनवरी में ₹33,336 करोड़ की बिकवाली, डिफेंस शेयरों से दूरीIMPS vs NEFT vs RTGS: कौन सा है सबसे तेज और सस्ता तरीका? जानिए सब कुछ₹21,028 करोड़ मुनाफे के बाद SBI ने TCS को पीछे छोड़ा, बनी देश की चौथी सबसे बड़ी कंपनीरेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो वाला स्टॉक, मोतीलाल ओसवाल ने दिया 47% अपसाइड का टारगेटITR Refund Status: रिफंड का इंतजार? 24 लाख से ज्यादा रिटर्न अब भी पेंडिंग; जानें क्या करेंBank Strike on 12 Feb: बैंक ग्राहकों के लिए बड़ा अलर्ट! SBI समेत देशभर के बैंक कल रहेंगे बंद; ये सेवाएं रहेंगी प्रभावितजॉब जॉइनिंग में अब नहीं होगी देरी! Aadhaar App से मिनटों में बैकग्राउंड वेरिफिकेशन, जानें डीटेल्सऑफिस का किराया आसमान पर! REITs के लिए खुला कमाई का सुपर साइकिलभारत से ट्रेड डील की फैक्ट शीट में US ने किया संसोधन; दालें हटाई गईं, $500 अरब खरीद क्लॉज भी बदलामौजूदा स्तर से 33% चढ़ेगा हॉस्पिटल कंपनी का शेयर! ब्रोकरेज ने कहा- वैल्यूएशन है अच्छा; न चूकें मौका

इस बार गर्मी में नहीं टपकेगा आपका पसीना! बिजली की बढ़ती मांग से निपटने की बड़ी तैयारी, कोयले का स्टॉक तैयार

Advertisement

देश भर में कोयले की निर्वाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए रेलवे कोशिश कर रहा है कि बिजली की सर्वा​धिक मांग वाले सीजन में कोई तात्कालिक देनदारी न बने।

Last Updated- March 16, 2025 | 10:30 PM IST
Coal Allocation

भीषण गर्मी और बिजली की जबरदस्त मांग के सभी रिकॉर्ड 2024 में टूटने के बाद इस साल गर्मी के दौरान दोनों मामलों में और तेजी दिखते के आसार हैं। देश के सभी हिस्से भीषण गर्मी से निपटने के लिए तैयार हैं। ऐसे में बिजली की मांग बढ़कर 270 गीगावॉट की ऐतिहासिक ऊंचाई तक पहुंचने का अनुमान है।

बिजली क्षेत्र के विशेषज्ञों का कहना है कि इस साल भी मांग को ताप बिजली के सहारे पूरा किया जाएगा। अक्षय ऊर्जा क्षमता में पर्याप्त वृद्धि होने के बावजूद देश में बिजली की ​कुल आपूर्ति में ताप बिजली की हिस्सेदारी अभी भी काफी अ​धिक है।

संभावित मांग को पूरा करने के लिए ताप​ बिजली संयंत्रों के पास 5 करोड़ टन कोयले का स्टॉक तैयार किया गया है। केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने पिछले महीने बताया था कि अगले वित्त वर्ष के लिए कोयले की मांग 90.6 करोड़ टन तक पहुंचने का अनुमान है। कोयला मंत्रालय के एक वरिष्ठ अ​धिकारी ने बिज़नेस स्टैंडर्ड से कहा, ‘24 जनवरी तक ताप​ बिजली संयंत्रों में कोयले का स्टॉक 4.7 करोड़ टन से अ​धिक हो चुका था। अब हमारे ताप बिजली संयंत्रों के पास 5.1 करोड़ टन से ज्यादा कोयला उपलब्ध है। हम आगामी गर्मी के लिए आकस्मिक योजना के साथ पूरी तरह तैयार हैं।’

विशेषज्ञों का कहना है कि आम तौर पर गर्मी के महीनों में उत्तरी क्षेत्र में बिजली की मांग बढ़ जाती है, लेकिन हाल के वर्षों में हर महीने कुछ न कुछ नया देखने को मिल रहा है। अधिकारी ने कहा, ‘बिजली की मांग को मुख्य रूप से उत्तरी राज्यों से रफ्तार मिलती है, लेकिन पूर्वी क्षेत्र में भीषण गर्मी और दक्षिणी क्षेत्र से भारी औद्योगिक मांग के कारण बिजली की समग्र मांग बढ़ जाती है। इसलिए आपूर्ति की योजना तैयार करते समय इन बातों को भी ध्यान में रखा जा रहा है।’

केंद्रीय बिजली मंत्रालय ने पनबिजली परियोजनाओं को जल संर​​क्षित करने की सलाह दी है ताकि अत्य​धिक मांग वाले महीनों में आपूर्ति बढ़ाई जा सके। साथ ही कोयले से चलने वाली बिजली उत्पादन इकाइयों को उनके इष्टतम स्तर पर परिचालन का निर्देश दिया गया है। गैस से चलने वाली बिजली उत्पादन इकाइयां पहले की ही तरह एक विशेष योजना के तहत परिचालीन करेंगी। एक अधिकारी ने कहा, ‘मांग को पूरा करने में अक्षय ऊर्जा से काफी मदद मिलने की उम्मीद है लेकिन ताप बिजली इकाइयों की हिस्सेदारी अ​धिक रहेगी।’

देश भर में कोयले की निर्वाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए रेलवे कोशिश कर रहा है कि बिजली की सर्वा​धिक मांग वाले सीजन में कोई तात्कालिक देनदारी न बने। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘कोयले का स्टॉक पहले से ही बढ़ाने के लिए कोयला मंत्रालय और ताप बिजली संयंत्रों के साथ बातचीत चल रही है। ऐसे में पीक सीजन के दौरान भी नियमित आपूर्ति से ही काम चल जाएगा क्योंकि ताप बिजली संयंत्रों के पास पहले से ही पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध होगा।

अ​धिकारी ने कहा कि रेलवे की सेवाएं लेने वाले 90 फीसदी तक बिजली संयंत्रों ने इस योजना पर सहमति जताई है और वे इस पर काम कर रहे हैं। शेष 10 फीसदी संयंत्रों में अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए रेलवे, बिजली और कोयला मंत्रालयों के बीच बातचीत जारी है।

पंजाब से लेकर बिहार तक 51,000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर ने पिछले साल कोयले के परिवहन में महत्तवपूर्ण भूमिका निभाई थी। इससे यह सुनिश्चित हुआ कि 2022 जैसी ​स्थिति दोबारा न दिखे। उस दौरान देश भर में कोयले की कमी को दूर करने के लिए रेलवे को 1,100 से अधिक यात्री ट्रेन को रद्द करना पड़ा था।

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के अधिकारी ने कहा, ‘कुंभ मेले के कारण पिछले कुछ महीनों के दौरान काफी आंतरिक क्षमता का निर्माण हुआ है। इसलिए उस क्षेत्र में अ​धिकांश माल ढुलाई ईस्टर्न कॉरिडोर के जरिये हुई। हमने प्रक्रियाओं को और अ​धिक कुशल बनाया है ताकि जरूरत पड़ने पर अ​धिक से अ​धिक कोयले की आपूर्ति की जा सके।’

आम तौर पर ईस्टर्न कॉरिडोर के जरिये इन दिनों रोजाना 65 से 70 रेक कोयले की ढुलाई होती है। लंबी दूरी की ट्रेनों के परिचालन के जरिये उसे बढ़ाया भी जा सकता है क्योंकि वे दोगुनी मात्रा में कोयले की ढुलाई कर सकती हैं। एक रेक में 59 डब्बे होते हैं और बिजली संयंत्रों द्वारा 1800 मेगावॉट बिजली पैदा करने में करीब 10 रेक कोयले का उपयोग किया जा सकता है। पिछले साल जून में ईस्टर्न फ्रेट कॉरिडोर से जुड़े करीब 20 बिजली संयंत्रों को कोयले की आपूर्ति करने के लिए रोजना 15 से 20 लंबी दूरी के ट्रेनों का संचालन किया जा रहा था। मंत्रालय ने 2025-26 में 65.6 करोड़ टन कोयले की ढुलाई का लक्ष्य रखा है।

Advertisement
First Published - March 16, 2025 | 10:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement