facebookmetapixel
Advertisement
रुपये की कमजोरी से अटके PLI दावे! ऑटो कंपनियों ने सरकार से लगाई गुहारStock Market Today: बाजार खुलते ही बढ़ सकती है हलचल! एशियाई बाजार टूटे, कच्चा तेल 78 डॉलर के पारकंपनियों को बड़ा झटका! मई में नए ऑर्डर 46% घटे, 13 महीने के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा कारोबार20% और टूट सकता है भारतीय बाजार! मार्क फेबर की चेतावनी से निवेशकों में बढ़ी चिंताअब घर-गाड़ी नहीं, अनुभवों पर खर्च करेगी नई पीढ़ी! रिपोर्ट में सामने आया बड़ा बदलावSpaceX के मेगा IPO ने बदला खेल! वैश्विक बाजार में भारत की हिस्सेदारी 6 साल के निचले स्तर परUPI के बाद अब ULI बदल सकता है लोन लेने का तरीका, RBI गवर्नर का बड़ा बयान13 साल बाद फिर गूंजेगी ट्रेडिंग की घंटी? 118 साल पुराने कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज की वापसी की तैयारीGDP ग्रोथ से महंगाई तक, RBI के MPC सदस्य ने बताए अर्थव्यवस्था के बड़े जोखिमONGC और Oil India के लिए सरकार की नई रणनीति, अब तेल खोजने पर मिलेगा ज्यादा इनाम

मौसम की बेरुखी का जीरे की पैदावार पर हो सकता है असर

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 8:52 PM IST

जीरा उत्पादन के मामले में देश के सबसे बड़े राज्य गुजरात में खराब मौसम के चलते इस साल इसकी पैदावार पर खासा असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है ।


क्योंकि राज्य कृषि विभाग और कारोबारी इसके उत्पादन अनुमान को लेकर एकमत नहीं हैं।

एशिया में जीरे की सबसे बड़ी मंडी ऊंझा (गुजरात) के कारोबारियों का कहना है कि कोहरे और खराब मौसम के चलते इसका उत्पादन प्रभावित होगा जबकि राज्य कृषि विभाग का कहना है कि रकबे में बढ़ोतरी के चलते इस साल इसकी बंपर पैदावार होगी।

कारोबारियों के मुताबिक, सीजन की शुरुआत में जब गुजरात के विभिन्न हिस्सों में इस बाबत स्टडी की गई थी तो पता चला कि कालिया और सुखारा बीमारी जीरे के पौधों की बढ़ोतरी में बाधक बनी हुई है।

ऊंझा के कारोबारी जितेंद्र जैन ने कहा कि आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक इस साल जीरे का रकबा 25-30 फीसदी बढ़ा है, लेकिन खराब मौसम के चलते इसकी पैदावार में बढ़ोतरी की उम्मीद नहीं है।

उन्होंने कहा कि जीरे की पैदावार कितनी होगी, यह आने वाले एक-डेढ़ महीने के मौसम पर निर्भर करेगा क्योंकि ऐसे समय में पर्याप्त तापमान की जरूरत होती है।

उधर, राज्य के कृषि विभाग का कहना है कि इस रबी सीजन में जीरे का रकबा करीब 30 फीसदी बढ़ा है और यह पिछले साल के 2.59 लाख हेक्टेयर के मुकाबले 3.31 लाख हेक्टेयर पर पहुंच गया है।

वैसे पिछले तीन साल से औसतन 2.23 लाख हेक्टेयर इलाके में जीरे की फसल बोई जाती रही है। विभाग का कहना है कि अब तक जीरे की फसल के खराब होने की रिपोर्ट हमें नहीं मिली है।

कृषि विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस साल उत्तरी गुजरात और सौराष्ट्र इलाकेमें रकबा बढ़ा है।

Advertisement
First Published - January 8, 2009 | 11:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement