facebookmetapixel
FPIs ने भारतीय बाजार से जनवरी में निकाले ₹36,000 करोड़, STT बढ़ोतरी से आगे भी दबाव की आशंकाBudget 2026: इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के लिए ₹40,000 करोड़ का फंड, सेमीकंडक्टर हब बनेगा भारतGold-Silver Price Crash: चांदी 4 दिन में ₹2 लाख तक टूटी! सोना भी 24% फिसला; आगे क्या फिर चमकेगा?₹400 के पार जाएगा NTPC? तीन ब्रोकरेज ने दी BUY की सलाहडिविडेंड और म्युचुअल फंड इनकम पर ब्याज कटौती खत्म, कैसे बढ़ेगा आपका टैक्स बोझ? ₹1 लाख के कैलकुलेशन से समझेंसरकार की रणनीति समझिए, बजट में छिपा है बड़ा संदेशक्या प्रदूषण से हो रही मौतों को स्वीकार करने से बच रही सरकार? दो सरकारी विभागों में ही इसपर बड़ा विरोधाभासBank Stocks: SBI, BOB, Indian Bank क्यों टूटे? 2 दिन में 8% की बड़ी गिरावटUnion Budget 2026 Decoded: निरंतरता या बदलाव?‘सोना-चांदी-बिटकॉइन की गिरती कीमतें एक बड़ा मौका’, रॉबर्ट कियोसाकी ने निवेशकों से ऐसा क्यों कहा?

सूरत की एक ‘कामवाली’ ने खरीदा 60 लाख का फ्लैट, सिर्फ 10 लाख का लिया लोन! सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा

सूरत की घरेलू सहायक ने स्मार्ट बचत और निवेश से 60 लाख का फ्लैट खरीदा, सोशल मीडिया में तहलका मचा दिया।

Last Updated- October 08, 2025 | 10:51 AM IST
Surat house help buys 3bhk by Money management Tips
Representative Image

घर खरीदना भारत में किसी बड़े सपने से कम नहीं है। महंगी प्रॉपर्टी कीमतें, लंबी ईएमआई और इंटीरियर खर्च इसे और चुनौतीपूर्ण बना देते हैं। ऐसे में जब एक कंटेंट क्रिएटर की घरेलू सहायक (house help) ने सिर्फ 10 लाख रुपए के लोन से सूरत में 60 लाख रुपए का 3BHK फ्लैट खरीदा, तो सोशल मीडिया में सब हैरान रह गए।

कंटेंट क्रिएटर नलिनी उंगार ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि एक सुबह उनकी हाउस हेल्प खुशी से चमकती हुई आई और आकर कहने लगी कि उसने सूरत में 60 लाख का फ्लैट खरीदा है। इसके साथ ही उसने 4 लाख रुपए फर्नीचर पर खर्च किए और केवल 10 लाख रुपए का लोन लिया। नलिनी ने कहा, “मैं सच में चौंक गई।”

जानने पर पता चला कि यह पहली संपत्ति नहीं थी। महिला पहले से ही वेलनजा गांव (गुजरात) में दो मंजिला घर और एक दुकान की मालकिन हैं, जो किराए पर हैं। नलिनी ने कहा कि यह सुनकर वह पूरी तरह से दंग रह गईं – वही हाल ऑनलाइन यूजर्स का भी था।

यह भी पढ़ें: दिवाली पर 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी खरीदें या नहीं? जानें सोने के अलावा इनमें क्या होता है मिक्स

इंटरनेट पर प्रतिक्रियाएं

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनकी वित्तीय समझदारी और बचत की सोच की जमकर तारीफ की। नलिनी ने स्पष्ट किया कि यह कोई जादू या भाग्य नहीं, बल्कि समझदारी से बचत करना और बेवजह खर्चों से बचने का नतीजा है। उन्होंने कहा कि अक्सर समाज में यह धारणा होती है कि घरेलू काम करने वाले गरीब होते हैं, लेकिन कई लोग पैसे संभालकर, बचत करके जीवन में बड़े फैसले लेते हैं।

कुछ यूजर्स ने अपने अनुभव साझा किए, जैसे उनके इलाके का चाय वाले का स्टॉल रखने वाला व्यक्ति दो बंगले का मालिक है और उसके बच्चे विदेश में पढ़ रहे हैं, लेकिन वह सादगी से जीवन जीता है।

कुल मिलाकर इस कहानी से यह सीख मिलती है कि बड़ी संपत्ति और आरामदायक जीवन के लिए दिखावा जरूरी नहीं है। लगातार बचत, सही निवेश और धैर्य से कोई भी अपने वित्तीय लक्ष्य हासिल कर सकता है।

First Published - October 8, 2025 | 10:50 AM IST

संबंधित पोस्ट