facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

WeWork India IPO का अलॉटमेंट आज, ग्रे मार्केट में गिरा भाव; फटाफट चेक करें स्टेटस

Advertisement

WeWork IPO: ग्रे मार्केट में वीवर्क इंडिया के शेयर ₹648 के इश्यू प्राइस के मुकाबले ₹648 पर ही हैं। यानी ग्रे मार्केट में कंपनी के नॉन लिस्टेड शेयरों की डिमांड कम है।

Last Updated- October 08, 2025 | 8:51 AM IST
Bharat PET IPO

WeWork India IPO Allotment: वीवर्क इंडिया आईपीओ का अलॉटमेंट आज यानी बुधवार (8 अक्टूबर) को फाइनल हो सकता है। आईपीओ अप्लाई करने के लिए शुक्रवार (3 अक्टूबर) को खुला था और मंगलवार (7 अक्टूबर) को बंद हो गया था। पब्लिक इश्यू को निवेशकों से ठीक-ठाक रिस्पांस ही मिला और इसे 1.15 गुना सब्सक्राइब किया गया।

वीवर्क इंडिया आईपीओ अलॉटमेंट फाइनल होने के बाद निवेशक बीएसई, एनएसई या इश्यू रजिस्ट्रार एमयूएफजी इंटाइम इंडिया की आधिकारिक वेबसाइटों पर अपने अलॉटमेंट स्टेटस को चेक कर सकते हैं। निवेशक वीवर्क इंडिया आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस को देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं –

BSE पर WeWork India IPO Allotment चेक करने का प्रॉसेस

1. WeWork IPO या किसी भी कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करने के लिए आप सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाए।

2. वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने Issue Type के तहत दो ऑप्शंस आएंगे। आपको इसमें Equity पर क्लिक करना है।

3. इसके बाद अगला ऑप्शन issue name के नाम से आएगा। इसमें आपको अपने IPO का नाम सेलेक्ट करना है।

4. ये सब करने के बाद आप दिए गए बॉक्स में अपना एप्लिकेशन नंबर सब्मिट करें। आप अपने PAN कार्ड की डिटेल्स भी डाल सकते हैं।

5. इसके बाद ‘सर्च’ पर क्लिक करें और WeWork IPO का अलॉटमेंट स्टेटस आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

वीवर्क इंडिया आईपीओ (WeWork IPO) का अलॉटमेंट स्टेटस रजिस्ट्रार की वेबसाइट https://in.mpms.mufg.com/Initial_Offer/public-issues.html पर भी चेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: LG Electronics IPO: ₹11,607 करोड़ के इश्यू में निवेश से पहले इन बातों को जरूर समझें

WeWork India IPO GMP Today

बाजार की नॉन-ऑफिशियल गतिविधियों पर नजर रखने वाले सूत्रों के अनुसार, ग्रे मार्केट में वीवर्क इंडिया के शेयर 648 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 648 रुपये पर ही ट्रेड कर रहे हैं। यानी ग्रे मार्केट में कंपनी के नॉन लिस्टेड शेयरों की डिमांड नहीं है। यह आईपीओ के सपाट लेवल पर लिस्टिंग का इशारा देता है।

WeWork India IPO listing date

वीवर्क इंडिया के शेयर शुक्रवार (10 अक्टूबर) को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होने वाले हैं। ग्रे मार्केट के मौजूदा रुझान एक स्थिर लिस्टिंग का संकेत देते हैं। हालांकि, ये अनुमान काल्पनिक होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ग्रे मार्केट अनियमित है और जीएमपी को प्रदर्शन का विश्वसनीय पैमाना नहीं माना जाना चाहिए।

Advertisement
First Published - October 8, 2025 | 8:38 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement