facebookmetapixel
Advertisement
सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल पर एक्साइज 13 से घटाकर 3 रुपये, डीजल पर टैक्स पूरी तरह खत्मप्रशिक्षु योजना में बीच में छोड़ने वालों की संख्या 5 साल में 15 गुना बढ़ी, सरकार के लिए चिंता7 करोड़ यात्रियों की क्षमता वाला जेवर एयरपोर्ट तैयार, मोदी शनिवार को करेंगे उद्घाटनसरकार ने 4% महंगाई लक्ष्य बरकरार रखा, सीपीआई श्रृंखला में निरंतरता का संकेतभारत में नया ‘केजीएफ’ दौर, करीब 80 साल बाद नई सोने की खान से उत्पादन हो रहा शुरूपश्चिम एशिया संकट का कारोबार पर सीमित असर: टीवीएस सप्लाई चेनएमटीआई ने यूरोप में दी दस्तक, डच मोबिलिटी कंपनी ऑटोमिकल का अधिग्रहणनोकिया ने भारत में नेतृत्व ढांचा बदला, समर मित्तल और विभा मेहरा को नई जिम्मेदारीनिप्पॉन स्टील इंडिया के सीईओ उम्मेन जून में सेवानिवृत्त होंगेजेएसडब्ल्यू मोटर्स ने दसॉ सिस्टम्स से किया करार, ईवी डिजाइन और उत्पादन को मिलेगी रफ्तार

मूल्य समर्थन योजना के तहत 54 हजार टन मूंग, 50 हजार टन मूंगफली खरीदेगी सरकार

Advertisement

शिवराज सिंह चौहान ने बैठक में राज्य के किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए आंध्र प्रदेश में अरहर खरीद की अवधि को 15 दिन बढ़ाकर 26 जून तक करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है।

Last Updated- June 12, 2025 | 7:27 PM IST
pulses production in Uttar Pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर

केंद्र सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदने का फैसला किया है। सरकार ने किसानों से ग्रीष्मकालीन फसल सीजन 2025-26 के लिए मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के तहत मूंग खरीदने को मंजूरी दी है। केंद्र सरकार ने मूंग के साथ ही मूंगफली की भी सरकारी खरीद करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने खरीफ 2024-25 के लिए आंध्र प्रदेश में अरहर की खरीद अवधि 15 दिन और बढ़ा दी है।

मूंग की कितनी और किन राज्यों में होगी सरकारी खरीद?

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि भारत सरकार ने मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) लागू की है। यह योजना तब लागू किया जाता है जब अधिसूचित दलहन, तिलहन तथा खोपरा के बाजार मूल्य चरम कटाई अवधि के दौरान निर्धारित न्यूनतम मूल्य( एमएसपी) से नीचे चले जाते हैं।  इस योजना उद्देश्य किसानों को उनकी फसल का उचित व लाभकारी मूल्य दिलाना है।  केंद्र सरकार ने ग्रीष्मकालीन फसल सीजन 2025-26 के लिए हरियाणा, उत्तर प्रदेश और गुजरात राज्यों में पीएसएस  के तहत मूंग खरीदने को मंजूरी दी है। केंद्र सरकार इन राज्यों में एमएसपी पर 54,166 टन मूंग की खरीद करेगी।

ALSO READ: चीन के एक फैसले से खतरे में मोबाइल से मिसाइल तक! क्या हैं रेयर अर्थ्स, भारत के सामने कैसी है चुनौती

पीएसएस के तहत मूंगफली की खरीद को भी मिली मंजूरी

मूंग के साथ ही केंद्र सरकार ने पीएसएस के तहत मूंगफली खरीदने का भी निर्णय लिया है। केंद्र सरकार ने ग्रीष्मकालीन फसल सीजन 2025-26 के लिए उत्तर प्रदेश में पीएसएस के तहत कुल 50,750 टन मूंगफली की खरीद को मंजूरी दी है। बयान में कहा गया है कि केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक में राज्य के किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए आंध्र प्रदेश में अरहर खरीद की अवधि को 15 दिन बढ़ाकर 26 जून तक करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। केंद्र सरकार ने किसानों को प्रोत्साहित करने और आयात पर देश की निर्भरता को कम करते के साथ ही दलहन के घरेलू उत्पादन को बढ़ाने के लिए ने खरीद वर्ष 2024-25 के लिए संबंधित राज्य के उत्पादन के 100 फीसदी तक अरहर, उड़द और मसूर की खरीद को पीएसएस के तहत खरीदने की अनुमति पहले ही दे चुकी है।

TATA Group HQ में पसरा सन्नाटा, क्या बोले नोएल टाटा, एन. चंद्रशेखरन

Datanomics: आंकड़ों से समझे गर्मी और उसके आर्थिक प्रभाव

Advertisement
First Published - June 12, 2025 | 7:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement