facebookmetapixel
Advertisement
ऑफर फॉर सेल के जरिये जुटाई गई रकम में उफान, LIC का अहम योगदानQ1 Results: लिस्टेड कंपनियों के मुनाफे में 16% की तेज बढ़त, BFSI और मेटल सेक्टर का बड़ा योगदानRBI के फैसले से बैंकों में हलचल, FCNR(B) जमा जुटाने की रफ्तार बढ़ीबाजार हलचल: प्री-आईपीओ शेयर, नया SLB कॉन्ट्रैक्ट और UPI नियम पर नजरजुलाई में बायोकॉन बनी MF की पसंदीदा स्मॉल-कैप खरीद, ₹3,300 करोड़ का निवेशराजस्व और मार्जिन के मोर्चे पर अपोलो से आगे मैक्स, मरीजों की बढ़ती संख्या से ग्रोथ को सहाराITR Filing 2026: फ्रीलांसिंग का कर रहे हैं काम तो रिटर्न भरते समय रखें ध्यानEditorial: RBI ने FCNR-B स्वैप योजना समय से पहले बंद की, उठे नीतिगत फैसले पर सवालआर्टिफिशल इंटेलिजेंस की चर्चा बेशुमार, लेकिन आम जिंदगी में असर अब भी सीमित40 साल बाद भी अनसुना है जनरल वैद्य का बलिदान, क्या भारत अपने युद्ध नायकों को भूल गया?

सरकार ने MSP पर सीधी खरीदी की मंजूरी दी

Advertisement

चना, सरसों और मसूर की MSP पर खरीद को हरी झंडी, लाखों किसानों को मिलेगा फायदा

Last Updated- March 27, 2025 | 11:17 PM IST
Chana import duty

केंद्र सरकार ने चालू रबी सत्र में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर 28 लाख टन चना, 28.2 लाख टन सरसों और 9.4 लाख टन मसूर की खरीद को मंजूरी दे दी है, जिससे किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य मिल सके। सरकार के बयान के मुताबिक राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात के किसानों को इस फैसले से लाभ मिलेगा।

इस खरीद को संशोधित प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के तहत मंजूरी दी गई है, जिसके तहत सरकार ने 2028-29 तक अगले 4 वर्षों के लिए, यदि कीमतें एमएसपी से नीचे जाती हैं, तो 100 प्रतिशत अरहर, उड़द और मसूर खरीदने का वादा किया है।

केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश से 2024-25 खरीफ सीजन में अरहर की खरीद को भी मंजूरी दे दी है। इसके अलावा कर्नाटक में अरहर की खरीद अवधि 30 दिन बढ़ाकर 90 दिन (1 मई, 2025 तक) कर दी गई है।

Advertisement
First Published - March 27, 2025 | 11:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement