facebookmetapixel
Advertisement
Pushp Brand IPO: मसाला बनाने वाली कंपनी देगी शेयर बाजार में दस्तक! ₹1000 करोड़ जुटाने का प्लानकिरायेदार या नौकर रखने से पहले जरूर करें ये काम, ऑनलाइन ऐसे चेक करें आधार सही है या फर्जीफ्यूचर ग्रुप डील में Amazon को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किया ₹202 करोड़ का जुर्मानादिल्ली सरकार का राशन कार्ड पर बड़ा फैसला, 2.50 लाख कमाने वालों को भी मिलेगा फ्री राशनHitachi Energy: मुनाफा 97% उछला, ऑर्डर बुक रिकॉर्ड स्तर पर… फिर भी ब्रोकरेज HOLD क्यों बोल रहे?CMRL मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूर्व CM पिनराई विजयन के घर ED की छापेमारीNCR में घर की औसत कीमत 3.8 करोड़ रुपये, आखिर कौन खरीद रहा इतने महंगे घर?Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में उछाल, जानें कितने हुए महंगेByju’s के फाउंडर रवींद्रन को 6 महीने की जेल, आखिर सिंगापुर कोर्ट ने क्यों सुनाई सजा?JK Cement के शेयर पर ब्रोकरेज बुलिश, बढ़ती कीमतें और मजबूत डिमांड से 32% तक अपसाइड का अनुमान

Soybean price: नई फसल से पहले ही सोयाबीन के भाव MSP से नीचे

Advertisement

नई फसल आने पर और गिर सकते हैं सोयाबीन के भाव।

Last Updated- August 21, 2024 | 5:19 PM IST
soyabean meal imports

नई फसल आने से पहले ही सोयाबीन की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। इसके भाव गिरकर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से भी नीचे चले गए हैं। पिछले साल की तुलना में सोयाबीन के भाव 15 फीसदी तक कम हैं। जानकारों के मुताबिक सोयाबीन के भाव आगे और गिर सकते हैं।

मंडियों में कितने गिरे सोयाबीन के भाव?

इन दिनों सोयाबीन के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। सोयाबीन के लिए बेंचमार्क मंडी मानी जाने वाली मध्य प्रदेश की इंदौर मंडी में पिछले एक माह के दौरान सोयाबीन के भाव 4,600 रुपये से घटकर 43,00 रुपये और दूसरे प्रमुख सोयाबीन उत्पादक राज्य महाराष्ट्र की लातूर मंडी में इसके भाव 4,710 रुपये से घटकर 4,520 रुपये क्विंटल रह गए हैं। सोयाबीन का एमएसपी 4,892 रुपये प्रति क्विंटल है। इस तरह देखा जाए तो इस समय सोयाबीन एमएसपी से काफी नीचे बिक रही है। सोयाबीन के वर्तमान भाव पिछले साल इन दिनों के भाव से भी कम है। पिछले साल इन दिनों इंदौर में सोयाबीन के भाव 5,050 रुपये और लातूर में 5,120 रुपये प्रति क्विंटल थे।

सोयाबीन के भाव में क्यों आई गिरावट?

कमोडिटी विश्लेषक इंद्रजीत पॉल ने बताया कि सोयाबीन के भाव घटने की वजह चालू खरीफ सीजन में इसकी बोआई ज्यादा होना है। ताजा सरकारी आंकड़ों के अनुसार इस साल सोयाबीन का रकबा 125.11 लाख हेक्टेयर दर्ज किया गया, जो पिछली समान अवधि के 123.85 लाख हेक्टेयर से अधिक है।

मध्य प्रदेश के सोयाबीन किसान रोहित काशिव कहते हैं कि सोयाबीन की बोआई बढ़ने के साथ ही अभी तक फसल अच्छी स्थिति में है। इससे भी सोयाबीन के भाव घटे हैं। उन्होंने कहा कि नई फसल आने से पहले सोयाबीन के दाम घटकर एमएसपी से काफी नीचे आना किसानों के लिए चिंताजनक हैं। नई फसल आने पर भाव और घटेंगे। ऐसे में किसानों को नुकसान होगा।

पॉल भी मानते हैं कि सोयाबीन के भाव आगे घटकर 4,000 रुपये से नीचे जा सकते हैं। आवक बढ़ने से भी सोयाबीन की कीमतों में गिरावट को बल मिला है। जिंसों की आवक के आंकड़े रखने वाली एजेंसी एगमार्कनेट के मुताबिक इस साल 21 जुलाई से 21 अगस्त के बीच मंडियों में करीब 3 लाख टन सोयाबीन की आवक हुई है, पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा करीब 2.81 लाख टन था। जाहिर है इस साल इस अवधि में आवक में 8 फीसदी से ज्यादा वृद्धि हुई है।

Advertisement
First Published - August 21, 2024 | 5:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement