facebookmetapixel
Advertisement
केसरिया जर्सी पर विवाद, भारतीय हॉकी की नीली पहचान पर बहसट्रंप का दावा: युद्ध खत्म करने के समझौते की रूपरेखा तैयार, फिलहाल हमले टलेयुवाओं पर पीएम मोदी का फोकस, नशा-मुक्त भारत अभियान के तहत लाखों युवाओं को दिलाई नशा विरोधी शपथअमेरिका में दवा बनाने की जल्दी नहीं, टैरिफ के खतरे के बावजूद भारत में ही रहेगा कंपनियों का विनिर्माणउदारीकरण के 35 साल: 1991 में सेंसेक्स में थीं जो 30 कंपनियां, उनमें अब 7 ही बचीं; बेंचमार्क सूचकांक में आया बड़ा बदलावबिज़नेस स्टैंडर्ड सर्वेक्षण: रीपो दर में बदलाव के नहीं आसार, अगली बैठक में हो सकता है बड़ा फैसलानिवेश में जोरदार उछाल या आंकड़ों का भ्रम? 4 परमाणु परियोजनाओं ने बदल दी पूरी तस्वीर45% घटा हाईवे निर्माण, पश्चिम एशिया संकट और बिटुमन की कमी बनी बड़ी वजहनई ईपीएफ योजना में बदला कायदा क्या है नुकसान और क्या है फायदा?IT Funds: जुलाई की रिकॉर्ड तेजी के बीच निवेशकों ने निकाला पैसा, मुनाफावसूली या रणनीति में बदलाव

Soybean crushing and meal export: सोयाबीन पेराई और सोया खली निर्यात में इजाफा

Advertisement

तेल वर्ष 2023-24 के जून महीने में 9 लाख टन सोयाबीन की पेराई हुई, जो पिछले साल जून महीने में हुई 8 लाख टन पेराई से करीब 12.5 फीसदी ज्यादा है।

Last Updated- August 05, 2024 | 5:44 PM IST
सोयाबीन पेराई और सोया खली निर्यात में इजाफाSoybean crushing and meal export: Increase in soybean crushing and soya meal export.

Soybean crushing and meal export: सोयाबीन की पेराई अब रफ्तार पकड़ रही है। मई-जून महीने में सोयाबीन की पेराई में इजाफा हुआ है, जबकि अप्रैल महीने में इसमें गिरावट दर्ज की गई थी। चालू तेल वर्ष 2023-24 (अक्टूबर से सितंबर) के पहले 9 महीने के दौरान भी सोयाबीन की पेराई अधिक रही। जून में सोया खली के निर्यात में भी वृद्धि हुई है।

जून में कितनी हुई सोयाबीन की पेराई?

सोयाबीन उद्योग के प्रमुख संगठन सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SOPA) के आंकड़ों के अनुसार, तेल वर्ष 2023-24 के जून महीने में 9 लाख टन सोयाबीन की पेराई हुई, जो पिछले साल जून महीने में हुई 8 लाख टन पेराई से करीब 12.5 फीसदी ज्यादा है। मई में भी सालाना आधार पर सोयाबीन की पेराई में करीब 19 फीसदी इजाफा हुआ था, जबकि अप्रैल महीने में सालाना और मासिक आधार पर सोयाबीन की पेराई में गिरावट आई थी। जानकारों के अनुसार सोयाबीन की पेराई बढ़ने की वजह सोया खली की मांग में सुधार आना है।

तेल वर्ष 2023-24 में अब तक कितनी हुई सोयाबीन की पेराई?

चालू तेल वर्ष की अक्टूबर-जून अवधि में सोयाबीन की कुल पेराई में इजाफा हुआ है। SOPA के अनुसार, अक्टूबर-जून अवधि में 95.50 लाख टन सोयाबीन की पेराई हो चुकी है, जो पिछली समान अवधि में हुई 91.50 लाख टन पेराई से करीब 4.37 फीसदी अधिक है। SOPA के मुताबिक चालू तेल वर्ष में 120 लाख टन सोयाबीन की पेराई होने का अनुमान है, जो पिछले तेल वर्ष में हुई 115 लाख टन पेराई से 5.75 फीसदी अधिक है। कारोबारी, किसान और सोया प्लांट वालों के पास जून तक 36.32 लाख टन सोयाबीन का स्टॉक बचा था।

Also read: Kharif sowing 2024: खरीफ फसलों का रकबा 3 फीसदी बढ़ा, अब धान की बोआई भी सुधरी

सोया खली के निर्यात में भी इजाफा

लगातार दूसरे महीने सोया खली के निर्यात में बढ़ोतरी देखने को मिली। मई और जून महीने में सोया खली का निर्यात बढ़ा है, जबकि अप्रैल में इसके निर्यात में गिरावट दर्ज की गई थी। चालू तेल वर्ष के जून महीने में 1.36 लाख टन सोया खली का निर्यात हुआ, जबकि पिछले साल जून में यह आंकड़ा 81 हजार टन ही था। इस तरह जून में सालाना आधार पर सोया खली का निर्यात करीब 68 फीसदी बढ़ा। जून में मई महीने से भी अधिक सोया खली निर्यात हुई। अप्रैल महीने में सालाना आधार पर सोया खली का निर्यात 20 फीसदी घटा था। तेल वर्ष 2023-24 की अक्टूबर-जून अवधि में 17.77 लाख टन सोया खली का निर्यात हो चुका है, जो पिछली समान अवधि के 15.97 लाख टन निर्यात से करीब 11 फीसदी ज्यादा है।

Advertisement
First Published - August 5, 2024 | 5:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement