facebookmetapixel
Advertisement
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: पीएम मोदी ने जारी की PM-Kisan की 23वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटसकेंद्र सरकार ने 16 FDC दवाओं पर लगाया परमानेंट बैन, कई स्किन क्रीम और एंटीबायोटिक भी लिस्ट मेंसावधान! ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड का हुए शिकार तो तुरंत करें ये काम, वरना डूब जाएगा पूरा पैसा; जानें RBI के नियमDividend Stocks: टाटा पावर और LIC समेत ये 31 कंपनियां अगले हफ्ते बांटेंगी मुनाफा, देखें पूरी लिस्टट्रंप ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, बोले: 150 करोड़ लोगों का यह नेता है असली ‘टफ कुकी’NEET UG 2026: नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी का परीक्षा केंद्र, NTA की लापरवाही से परिवार परेशानBonus Stocks Alert: अगले हफ्ते इन 2 कंपनियों के निवेशकों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे मुफ्त में शेयरOMC को भारी चपत: तेल कंपनियों को लगा ₹22,000 करोड़ का बड़ा झटका, बाजार से कम दाम पर बेची रसोई गैसCrude Oil Import: पश्चिम एशिया संकट की भारी चपत, बराबर तेल खरीदने के बाद भी 81.5% बढ़ा भारत का खर्चRBI Regulatory Action: विदेश से जुटाई उधारी की रोज देनी होगी जानकारी, RBI ने बैंकों को दिया कड़ा निर्देश

कच्चा तेल वायदा में नरमी

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 11:00 PM IST

यूरोप में ऋण संकट के गहराने के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी आने और इंधन की मांग कम होने की चिंता बढ़ने से व्यापारियों ने अपने जमा सौदों में से कुछ हिस्से का निपटान किया जिससे वायदा बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई।


मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चा तेल का सर्वाधिक सक्रिय अक्टूबर अनुबंध की कीमत 1.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,342 रुपये प्रति बैरल के स्तर तक नीचे चला गया जिस अनुबंध में 3,101 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसी तरह से नवंबर अनुबंध की कीमत भी 1.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,340 रुपये प्रति डॉलर के स्तर तक नीचे रह गया जिसमें 234 लॉट के लिए कारोबार हुआ। यूरोप में ऋण संकट के गहराने से कारोबारी धारणा में मंदी का रुख कायम हो गया। इससे यह चिंता बढ़ गई कि वैश्विक आर्थिक विकास की गति कम होगी और इंधन की मांग घटेगी।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि अमेरिका की अगुवाई में आए वित्तीय संकट के कारण वैश्विक आर्थिक विकास दर कम होगी और इससे इंधन की मांग कम होने की आशंका के कारण यहां वायदा बाजार में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट आई। इस बीच न्यूयॉर्क मर्केन्टाइल एक्सचेंज में नवंबर डिलीवरी वाले कच्चे तेल की कीमत 2.28 डॉलर घटकर 91.60 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

Advertisement
First Published - October 7, 2008 | 12:09 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement