facebookmetapixel
Advertisement
रिटायरमेंट के बाद मिलने वाले लीव एनकैशमेंट पर कितनी टैक्स छूट मिलेगी? जानें इसको लेकर क्या हैं नियमAI की अगली लड़ाई रोबोट्स में, दुनिया के 85% Humanoid Robots बना रहा चीनITR Filing 2026: शेयर, म्यूचुअल फंड और प्रॉपर्टी से हुई कमाई पर कैसे भरें टैक्स, जानें आसान तरीकाऔद्योगिक और वेयरहाउसिंग रियल एस्टेट बूम, पहली तिमाही में मांग 13 फीसदी बढ़ीITR Filing 2026: पेंशन और फैमिली पेंशन में कन्फ्यूजन? ITR भरते समय ये गलती पड़ सकती है भारीखाड़ी संकट बढ़ा तो बढ़ेंगी मुश्किलें, भारत के पास 76-80 दिनों का तेल भंडार: हरदीप सिंह पुरीबदल रही निवेश की आदतें, अब बाजार में घरेलू बचत का बड़ा हिस्साWest Asia Crisis: ईरान में फंसे भारतीयों के लिए अलर्ट! दूतावास ने कहा- तुरंत छोड़ें देश, हालात बेहद तनावपूर्णBrent Crude: FY27 में महंगा रह सकता है कच्चा तेल, ब्रोकरेज ने बढ़ाया अनुमानPLI, PM MITRA और FTA का तिहरा फायदा! इन टेक्सटाइल शेयरों पर 42% तक अपसाइड का अनुमान

मोटे अनाजों के प्रोत्साहन के लिए SFAC का अभियान शुरू

Advertisement
Last Updated- March 05, 2023 | 6:36 PM IST
grains

सरकार-समर्थित ‘लघु कृषक कृषि व्यवसाय गठजोड़’ (SFAC) ने मोटे अनाजों की सीधे कृषक उत्पादक संगठनों (FPO) से खरीद को बढ़ावा देने के लिए रविवार को एक विशेष अभियान शुरू किया।

SFAC की प्रबंध निदेशक मनिंदर कौर द्विवेदी ने कहा कि ओपन मार्केट डिजिटल कॉमर्स (ONDC) के माई स्टोर के जरिये मोटे अनाजों की बिक्री करने वाले FPO से सीधे खरीदारी करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मकसद आम लोगों को मोटा अनाज सीधे FPO से खरीदने के लिए प्रोत्साहित करना है।

इस तरह खरीदारों को शुद्ध एवं असली अनाज मिलता है जबकि छोटे एवं सीमांत किसानों की आजीविका में मदद मिलती है। भारत सरकार की पहल पर वर्ष 2023 को ‘अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष’ घोषित किया गया है। इस दौरान मोटे अनाजों को प्रोत्साहन देने के लिए कई कार्यक्रम चलाने की भी घोषणा की गई है।

Advertisement
First Published - March 5, 2023 | 6:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement