facebookmetapixel
Advertisement
AIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यानग्रीन यूरिया को प्रतिस्पर्धी बनाने की तैयारी, लागत का अंतर दूर करने के लिए सब्सिडी देगी सरकारराज्यों के पूंजीगत व्यय में आई सुस्ती, 20 राज्य ने दो महीने में खर्च किया बजट का सिर्फ 5.86% हिस्साCredit Card Market: नए कार्ड जारी करने में SBI Card रहा नंबर-1, मई में जोड़े रिकॉर्ड 1.81 लाख ग्राहकरिकॉर्ड स्तर पर पहुंची गेहूं की सरकारी खरीद, 357 लाख टन के पार पहुंचा आंकड़ा; पंजाब-एमपी अव्वलकोयले से गैस बनाने के लिए ₹37,500 करोड़ की मेगा योजना शुरू, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

तिल के निर्यात में बढ़ोतरी की उम्मीद

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 5:17 PM IST

वित्त वर्ष 2008-09 में तिल के निर्यात में उछाल दर्ज किए जाने की संभावना जताई जा रही है क्योंकि सूडान व इथोपिया में इसकी पैदावार में कमी आई है।


आने वाले वित्त वर्ष में तिल निर्यात का आंकड़ा 3 लाख टन तक पहुंच सकता है।2007-08 में करीब 2.5 लाख टन तिल का निर्यात हो चुका है जबकि कुल पैदावार 4.5 लाख टन की हुई। इस वित्त वर्ष में अकेले चीन ने भारत से 60 हजार टन तिल का आयात किया है। इंडियन ऑयलसीड एक्सपोर्टर्स असोसिएशन (आईओपीईए) के चेयरमैन संजय शाह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी मांग को देखते हुए आने वाले वित्त वर्ष में तिल का निर्यात 3 लाख टन के स्तर पर पहुंचने का अनुमान है।


सूडान और इथोपिया में तिल की पैदावार में गिरावट दर्ज की गई है और इस वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय तिल की मांग बढ़ी है। इन दोनों देशों में तिल की फसल खराब हो गई है और यही वजह है कि पैदावार में करीब 25 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।


हालांकि 2008-09 में भारत से होने वाले तिल निर्यात का आंकड़ा बहुत कुछ अफ्रीकी देशों व चीन में होने वाले तिल के पैदावार पर निर्भर करेगा। आईओपीईए के पूर्व अध्यक्ष किशोर तन्ना ने कहा कि इन देशों की तिल की उपज अंतरराष्ट्रीय बाजार में सितंबर तक पहुंचेगी।


चीन के अलावा भारत पश्मिची एशिया व लैटिन अमेरिकी देशों को तिल का निर्यात करता है। निर्यात मांग में बढ़ोतरी की शुरुआत को देखते हुए लग रहा है कि इसका असर तिल की कीमत पर भी पड़ेगा। हाल में तिल की कीमत दो हजार रुपये (प्रति 20 किलो) के रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। कीमत का यह स्तर अब तक का सर्वोच्च स्तर है। फिलहाल इसकी कीमत प्रति 20 किलो 1700 रुपये के स्तर पर है।

Advertisement
First Published - March 28, 2008 | 11:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement