facebookmetapixel
Advertisement
अब पैकेट बंद खाने पर रहेगी चीनी, नमक और वसा के मात्रा की चेतावनी, SC ने FSSAI को लगाई कड़ी फटकारबारामती हादसे के बाद DGCA का बड़ा एक्शन: 14 चार्टर विमान कंपनियों का शुरू हुआ ‘स्पेशल सेफ्टी ऑडिट’लोक सभा में थमा एक हफ्ते का गतिरोध, अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष ने दिया नोटिसमहत्वपूर्ण खनिजों को लेकर नीति आयोग की केंद्र को बड़ी चेतावनी, कहा: पर्यावरण की कीमत पर न हो माइनिंगअमेरिकी बाजार में भारतीय कृषि उत्पादों की मचेगी धूम! 46 अरब डॉलर के मार्केट में मिलेगी ‘ड्यूटी-फ्री एंट्री’CBSE का बड़ा फैसला: अब कंप्यूटर पर जांची जाएंगी 12वीं की कॉपियां, OSM सिस्टम होगा लागूसियासी जंग का बमगोला बना तिरुपति का लड्डू, TDP और YSRCP में सियासी जंगब्रांड की दुनिया में स्मृति मंधाना का जलवा: पुरुषों के दबदबे वाले विज्ञापन बाजार में लिख रहीं नई इबादतभारत-अमेरिका ट्रेड डील में डिजिटल व्यापार नियमों पर बातचीत का वादा, शुल्क मुक्त ई-ट्रांसमिशन पर होगी बात!IPO, QIP और राइट्स इश्यू से जुटाई रकम पर सेबी की नजर, नियम होंगे सख्त

निर्यातकों की डॉलर बिक्री से रुपये में मजबूती, एशिया में सबसे मजबूत प्रदर्शन करने वाली करेंसी रही भारतीय रुपया

Advertisement

स्थानीय मुद्रा 89.88 प्रति डॉलर पर बंद हुई। एक दिन पहले यह 90.07 प्रति डॉलर पर बंद हुई थी

Last Updated- December 09, 2025 | 10:35 PM IST
rupees

निर्यातकों की डॉलर बिक्री तथा विदेशी पूंजी निवेश के कारण मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती देखने को मिली। डीलरों ने यह जानकारी दी।स्थानीय मुद्रा 89.88 प्रति डॉलर पर बंद हुई। एक दिन पहले यह 90.07 प्रति डॉलर पर बंद हुई थी। हालांकि कारोबारियों का कहना है कि अस्थायी राहत के बावजूद रुपये पर दबाव बना हुआ है क्योंकि बाजार अभी भी संरचनात्मक कमी का सामना कर रहा है, जहां डॉलर की मांग लगातार आपूर्ति से ज्यादा है।

डॉलर के मुकाबले रुपया 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ अपनी समकक्ष एशियाई मुद्राओं में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली मुद्रा रही। इंडोनेशियाई रुपया 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, भारतीय रुपये ने दो दिनों की गिरावट को पीछे छोड़ते हुए उल्लेखनीय सुधार का प्रदर्शन किया है और अपने एशियाई समकक्षों के बीच सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली अग्रणी मुद्रा के रूप में उभरा है। डॉलर में लॉन्ग पोजीशन खत्म होने से रुपये में यह मजबूती आई है। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कम कीमतों और क्षेत्रीय मुद्राओं की मजबूती के कारण भी रुपये को सहारा मिला है।

उन्होंने कहा, इस वांछित राहत के बावजूद रुपया अभी भी संकट से बाहर नहीं निकला है क्योंकि बुनियादी असंतुलन बना हुआ है और डॉलर की मांग उसकी उपलब्ध आपूर्ति से ज्यादा बनी हुई है। तकनीकी रूप से हाजिर डॉलर-रुपये को 90.30 पर प्रतिरोध के अहम स्तर का सामना करना पड़ रहा है जबकि 89.70 पर उसे मजबूत समर्थन मिल रहा है।

चालू वित्त वर्ष में रुपये में अब तक 4.91 फीसदी की गिरावट आई है जबकि कैलेंडर वर्ष के दौरान इसमें 4.75 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है। अब ट्रेडरों की नजर इस सप्ताह के अंत में होने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के नतीजों पर है।

फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स एलएलपी के ट्रेजरी प्रमुख और कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार भंसाली ने कहा, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल के एंकर निवेशकों और स्विगी के क्यूआईपी से मंगलवार को रुपया 89.8375 के उच्च स्तर पर पहुंच गया और फिर 90 के स्तर के करीब बंद हुआ। इस तरह यह सोमवार के बंद स्तर से थोड़ा ऊपर चढ़ा। व्यापार समझौते पर बातचीत और फेड की बैठक के साथ आरबीआई फिलहाल रुपये में गिरावट नहीं होने दे सकता है और 90.30 के स्तर को बरकरार रख सकता है।

Advertisement
First Published - December 9, 2025 | 10:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement