facebookmetapixel
Advertisement
भाजपा शासित राज्य भी कर रहे नई मनरेगा का विरोध: कांग्रेसमन की बात: पीएम मोदी ने गिनाईं आत्मनिर्भर भारत की उपलब्धियां, C-295 विमान और स्वदेशी क्रूज मिसाइल का किया उल्लेखभारत-सेशेल्स के बीच 19 समझौते, हिंद महासागर में समुद्री सुरक्षा साझेदारी को मिली मजबूतीITR Filing 2026: रिटर्न से पहले लेंगे सभी कागज जांच तो नहीं आएगी आयकर नोटिस की आंचEditorial: QCO नियमों में ढील पर्याप्त नहीं, गुणवत्ता ढांचे की व्यापक समीक्षा जरूरीMission SEHAT: पोषण सुरक्षा के लिए कृषि और स्वास्थ्य को जोड़ेगी नई पहल‘कॉमिक्स’ पत्रकारिता से यह कैसा डर? जो सैको की किताब हटाना ‘प्रकाशन जगत का मजाक’बाजार हलचल: मुंबई में वेदर डेरिवेटिव की नैया, ग्रे बाजार दे रहा सतर्कता का संकेतSIP का बढ़ता दम: ऐक्टिव इक्विटी म्युचुअल फंड AUM में हिस्सेदारी पहली बार 40% के पारVarun Beverages Share: असाही के साथ करार से बढ़ेगा बिजनेस, ब्रोकरेज ने जताई तेजी की उम्मीद

Rupee vs Dollar: रुपये में फिर आई गिरावट, 88.80 प्रति डॉलर के नए निचले स्तर पर आया

Advertisement

चालू वित्त वर्ष में अब तक इसमें 3.75 फीसदी की गिरावट आई है और इस साल अब तक यह 3.59 फीसदी तक टूट चुका है

Last Updated- October 14, 2025 | 10:02 PM IST
Rupee vs Dollar

Rupee vs Dollar: अमेरिका और चीन के बीच व्यापार तनाव में थोड़ी नरमी आने के बावजूद दुनिया भर में जोखिम से बचने की धारणा कमजोर पड़ने से मंगलवार को रुपये में गिरावट आई। डीलरों ने बताया कि मंगलवार को रुपया 88.80 प्रति डॉलर के नए निचले स्तर पर बंद हुआ।

रुपया पिछले बंद भाव 88.68 प्रति डॉलर के मुकाबले 12 पैसे टूटकर बंद हुआ। चालू वित्त वर्ष में अब तक इसमें 3.75 फीसदी की गिरावट आई है और इस साल अब तक यह 3.59 फीसदी तक टूट चुका है। डीलरों ने बताया कि इस महीने रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर के आसपास चल रहा है। लेकिन भारतीय रिजर्व बैंक के हस्तक्षेप के कारण इसमें कम उतार-चढ़ाव रहा। बाजार की नजर अब इस बात पर है कि केंद्रीय बैंक विनिमय दर को 89 या उससे पार कब जाने देगा।

एक सरकारी बैंक के डीलर ने कहा, ‘रिजर्व बैंक रुपये 88.80 प्रति डॉलर के स्तर का बचाव कर रहा है। अगर यह स्तर टूटता है तो अगला पड़ाव 89 और 89.50 प्रति डॉलर होगा।’ उल्लेखनीय है कि इस महीने रुपये में अब तक 0.1 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।

आईएफए ग्लोबल के संस्थापक और मुख्य कार्य अधिकारी अभिषेक गोयनका ने कहा, ‘रुपया आज हल्के दबाव में रहा और डॉलर के मुकाबले लगभग 12 पैसे गिरा। अमेरिका-चीन व्यापार तनाव में कुछ कमी के बावजूद वैश्विक जोखिम धारणा बनी रही। सुरक्षित निवेश की नई मांग के चलते डॉलर में फिर से मजबूती आई। रुपये ने कुछ समय के लिए अपने रिकॉर्ड निचले स्तर को छुआ मगर केंद्रीय बैंक के संभावित हस्तक्षेप से उसे समर्थन मिला।

Advertisement
First Published - October 14, 2025 | 9:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement