facebookmetapixel
Advertisement
बाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत

दो दिन की तेजी के बाद रुपये में आई गिरावट, डॉलर सूचकांक और कच्चे तेल कीमतें कारण

Advertisement

पिछले कारोबारी सत्र के 85.09 प्रति डॉलर के मुकाबले आज रुपया 85.34 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

Last Updated- May 27, 2025 | 11:04 PM IST
rupees
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

लगातार दो दिनों की तेजी के बाद आज रुपये में गिरावट दर्ज की गई। डीलरों के मुताबिक रुपये में गिरावट का बड़ा कारण डॉलर सूचकांक और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी है। मंगलवार को डॉलर सूचकांक 0.43 फीसदी बढ़कर 99.36 हो गया। यह छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती का पैमाना है। पिछले कारोबारी सत्र के 85.09 प्रति डॉलर के मुकाबले आज रुपया 85.34 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में मजबूती के कारण दो दिन की तेजी के बाद रुपया में गिरावट आई। डॉलर में मजबूती अमेरिकी बॉन्ड में उछाल के कारण आई जिसका कारण जापान से मिले ये संकेत थे कि जापान बॉन्ड जारी करने में कमी करने पर विचार कर रहा है। इस खबर ने निवेशकों को डॉलर मूल्य वाली परिसंपत्तियों में विकल्प तलाशने के लिए प्रोत्साहित किया।’

परमार ने कहा, ‘महीने के अंत में समायोजन और तेल आयातकों की मांग के कारण निकट अवधि में अमेरिकी डॉलर और रुपये की स्पॉट रेट में वृद्धि की उम्मीद है।’

Advertisement
First Published - May 27, 2025 | 10:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement