facebookmetapixel
Advertisement
वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भी जीवन बीमा की मांग मजबूत रहेगी, HDFC Life चेयरमैन केकी मिस्त्री का भरोसामुंबई पोर्ट का बड़ा इंफ्रा विस्तार, ₹3,541 करोड़ की परियोजनाओं से बढ़ेगी कार्गो और पर्यटन क्षमतापश्चिम एशिया संकट से बिजली उपकरण उद्योग पर बढ़ा लागत का दबाव, एल्युमीनियम-तांबे की कीमतों में तेज उछालसरकार की विनिवेश मुहिम तेज, Q1 में ही ₹18,000 करोड़ से ज्यादा जुटाए; पिछले वित्त वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ाFCNR(B) जमा पर 9x लीवरेज की पेशकश की तैयारी, NRI निवेशकों को मिल सकता है 12-18% रिटर्नकच्चे तेल में नरमी से बाजार को सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी ने लगातार तीसरे सप्ताह दर्ज की बढ़तट्रेंट ने दोहराया 10 गुना ग्रोथ का लक्ष्य, वेस्टसाइड-जूडियो विस्तार और बेहतर LFL से तेजी की उम्मीदनिफ्टी IT इंडेक्स टूटने के बाद भी म्युचुअल फंड निवेशकों ने पैसिव स्कीम्स में लगाया करोड़ों का दांवभारतीय शेयर बाजार में जल्द लौट सकती है तेजी, ICICI Securities ने बताए सुधार के मजबूत संकेतकच्चे तेल में गिरावट और विदेशी निवेश से रुपया लगातार चौथे दिन मजबूत, बॉन्ड यील्ड भी फिसली

निर्यात में कच्ची चीनी रही आगे

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 12:43 AM IST

देश से होने वाले चीनी के निर्यात में पहली बार  कच्ची चीनी का निर्यात सफेद चीनी से अधिक हुआ है।


इस चीनी सीजन (अक्टूबर से सितंबर के बीच) के दौरान जहां 9,00,000 टन सफेद चीनी का निर्यात हुआ है वहीं दूसरी ओर 16 लाख टन कच्ची चीनी का निर्यात हुआ है।भारतीय चीनी मिल संघ (इंडियन शुगर मिल्स असोसिएशन, आईएसएमए) के महानिदेशक एस एल जैन ने कहा कि देश ने इससे पहले इतने बड़े स्तर पर कच्ची चीनी नहीं बेची थी।


यह हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि है और इस तरह से हम ब्राजील के वर्चस्व वाले बाजार में सेंध लगा सकते हैं।दुबई, मिस्र, ईरान और बांग्लादेश भारत की कच्ची चीन के प्रमुख खरीदार हैं। पहले ये सभी सफेद चीनी खरीदा करते थे लेकिन पिछले कुछ समय से जब से कच्ची चीनी की क्वालिटी को बेहतर बनाया गया तब से ये कच्ची चीनी खरीदने लगे। ब्राजील की तुलना में भारत इन सभी स्थानों के करीब भी है, इसलिए यहां से चीनी मंगाने में भाड़े का भी कम खर्च बैठता है।


शुरुआत में जो सौदा हुआ था तो वो 246 डॉलर प्रति टन के हिसाब से हुआ था लेकिन दुनिया में चीनी के अनुमान से कम उत्पादन की वजह से इसकी कीमतें बढ़कर 340 डॉलर प्रति टन हो गईं। अंतरराष्ट्रीय चीनी संगठन (इंटरनेशनल शुगर ऑर्गेनाइजेशन, आईएसओ) ने पिछले साल नवंबर में दुनिया भर में 170.308 मिलियन टन चीनी के उत्पादन का अनुमान लगाया था तो फरवरी तक आते -आते यह अनुमान घटकर 168.438 मिलियन टन रह गया।


चीनी के निर्यात में जो बढोतरी आई है उसमें सरकारी सहायता की बड़ी भूमिका रही है। जो मिल समुद्र तट के किनारे हैं उनको प्रति टन 1,350 रुपये बतौर भाड़े के खर्च करने पड़े तो उन मिलों को जो समुद्र तट के किनारे नहीं हैं उनको भाड़े के तौर पर केवल 1,450 रुपये प्रति टन ही खर्च करने पड़े।


जैन ,भारतीय चीनी आयात-निर्यात निगम (इंडियन शुगर एक्सिम कॉर्पोरेशन, आईएसईसी) के सदस्य सचिव भी हैं। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में कुछ चीनी मिलों के हाथ खींचने के बावजूद भी निर्यात के ऑर्डर को पूरा कर दिया गया है। इन चीनी मिलों ने  इस दौरान कीमतें बढ़ने की वजह से अपने आप को इससे अलग कर लिया।


उन्होंने बताया कि इस स्थिति मे हमें कुछ अन्य मिलों से अधिक कीमतों पर चीनी भी खरीदनी पड़ी लेकिन किसी भी अनुबंध को अधूरा नहीं छोड़ा गया है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले सालों में कच्ची चीनी निर्यात के मामले में सफेद चीनी से आगे ही रहेगी। जैन का कहना है कि भारत के पड़ोसी मुल्कों में कच्ची चीनी का 60 लाख टन से भी अधिक का बाजार है और अभी तक इस बाजार में ब्राजील का ही दबदबा रहा है।

Advertisement
First Published - April 30, 2008 | 12:18 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement