facebookmetapixel
Advertisement
Rupee vs Dollar: फेड के फैसले के बाद रुपये की बढ़त रही सीमित, शुरुआती कारोबार में 13 पैसे मजबूतIPO Listing Today: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp की आज होगी शेयर बाजार में एंट्री; जानें GMP क्या दे रहा है संकेतGold, Silver Price Today: फेड के फैसले के बाद सोना हुआ मज​बूत, चांदी के भाव गिरेबाजार में सब ठीक दिख रहा, लेकिन अंदर से बढ़ रहा खतरा! ब्रोकरेज ने दी डिफेंसिव शेयरों में निवेश की सलाहUS Fed Rate: अमेरिकी फेड का बड़ा फैसला! ब्याज दरें रहीं स्थिर, लेकिन महंगाई को लेकर सख्त रुख बरकरारOpening Bell: सेंसेक्स 100 अंक फिसला, निफ्टी 24,200 के नीचे; रियल्टी शेयरों में 1% की गिरावटRBI अगस्त में ब्याज दर बदलेगा या नहीं? जानें 72 अर्थशास्त्रियों के सर्वे में क्या निकलाअगस्त में किन सेक्टरों में बनेगा पैसा? Realty और Auto पर बुलिश, IT पर ब्रोकरेज ने क्यों किया सावधान?Crude Oil: तेल की कीमतों में फिर गिरावट, राहत की उम्मीद से सस्ता हुआ कच्चा तेलStocks To Watch Today: PNB, BHEL, NBCC समेत इन शेयरों पर रखें नजर, कई कंपनियों ने किए बड़े ऐलान

Rabi Season 2022-23: गेहूं, सरसों की बोआई बढ़ी, चने की घटी

Advertisement
Last Updated- January 13, 2023 | 1:39 PM IST
Rabi Season Crop

इस सप्ताह रबी फसलों की बोआई में थोड़ा सुधार देखने को मिला। पिछले सप्ताह तक रबी फसलों की बोआई में 2.86 फीसदी बढोतरी दर्ज की गई थी, जबकि इस सप्ताह तक बोआई में 3.50 फीसदी इजाफा हुआ है। कुल रबी फसलों की बोआई में सुधार की वजह गेहूं की बोआई सुधरना है। हालांकि रबी सीजन की दूसरी प्रमुख फसल चने की बोआई में कमी आई है।

रबी फसलों की कुल बोआई 3.50 फीसदी बढ़ी
चालू रबी सीजन में 13 जनवरी तक कुल रबी फसलों की बोआई 682.03 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है। जो पिछले साल की समान अवधि में 658.94 लाख हेक्टेयर में हुई बोआई से 3.50 फीसदी ज्यादा है।

अब तक दलहन फसलों की 161.09 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में बोआई हो चुकी है, जो पिछले साल की समान अवधि में हुई 159.44 लाख हेक्टेयर से महज 0.84 फीसदी ही अधिक है।

तिलहन फसलों की बोआई 107.52 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में हुई है। जो पिछले साल की समान अवधि में 99.65 लाख हेक्टेयर में हुई तिलहन फसलों की बोआई से 7.89 फीसदी ज्यादा है।

चने की बोआई 1.18 फीसदी घटी
चालू रबी सीजन में चने की बोआई की शुरुआत कमजोर हुई थी। हालांकि बीच में आकर चने की बोआई भी जोर पकड़ने लगी और कुछ सप्ताह तक पिछले साल की तुलना में चने की बोआई बढ़ने लगी। लेकिन पिछले सप्ताह से चने की बोआई घटने लगी है। देश में 13 जनवरी तक 109.56 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में चने की बोआई हो चुकी है। पिछले साल की समान अवधि में चने का रकबा 110.87 लाख हेक्टेयर था। इस तरह इस साल चने की बोआई में 1.18 फीसदी की कमी आई है।

गेहूं और सरसों की बोआई में इजाफा
रबी सीजन की दूसरी प्रमुख फसल चने की बोआई भले ही घटी हो, लेकिन पहली और तीसरी प्रमुख फसल गेहूं व चने की बोआई बढ रही है। गेहूं की बोआई 13 जनवरी तक 337.18 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, जो पिछले साल की समान अवधि में 332.52 लाख हेक्टेयर में हुई बोआई से 1.40 फीसदी ज्यादा है। पिछले सप्ताह से इस सप्ताह गेहूं की बोआई में सुधार हुआ है। पिछले सप्ताह तक गेहूं की बोआई महज 0.69 फीसदी ही बढी थी। अब यह वृद्धि सुधरकर 1.40 फीसदी हो गई है।

इस सप्ताह तक 96.85 लाख हेक्टेयर में सरसों की बोआई हो चुकी है, जो पिछले साल की समान अवधि के रकबे 89.78 लाख हेक्टेयर से 7.87 फीसदी अधिक है।

Advertisement
First Published - January 13, 2023 | 1:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement