facebookmetapixel
Advertisement
GDP में ₹41 लाख करोड़ की कटौती, लेकिन फाइनेंस-रियल्टी में जुड़े ₹13.6 लाख करोड़; आखिर क्या बदल रहा?LAC पर अचानक बढ़ी हलचल, भारत-चीन के सैन्य अफसर मिले; क्या सीमा पर तनाव ने बढ़ाई चिंता? जानिए बैठक की बड़ी वजहचांद पर फिर अमेरिका का मिशन! भारत को साथ लाने की तैयारी, मून बेस में ISRO को मिला बड़ा न्योतामध्य प्रदेश में निवेश की बड़ी तैयारी! रूस, इथियोपिया और यूएई के निवेशकों पर मोहन यादव की नजरईरान-अमेरिका तनाव के बाद भी $100 से नीचे ब्रेंट क्रूड, जानिए क्या है वजहएफपीआई के लिए बदले नियम, सरकारी बॉन्ड में निवेश पर अब नहीं देना होगा निवेशक समूह का ब्योरासोना गिरवी रखकर जमकर कर्ज ले रहे लोग! NBFC के गोल्ड लोन में 68.5% की छलांगIPO के बाद इन नए शेयरों पर फिदा हुए म्युचुअल फंड, करोड़ों रुपये लगाकर खरीदी बड़ी हिस्सेदारीजीवन बीमा कंपनियों की कमाई में जोरदार उछाल, नया प्रीमियम 33% बढ़कर ₹41,198 करोड़RBI जुटाना चाहता था ₹7 लाख करोड़, मिले सिर्फ ₹2.59 लाख करोड़; आखिर क्या हुआ?

PM मोदी ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, अनाज के अधिकतम भंडारण के दिए निर्देश

Advertisement
Last Updated- March 06, 2023 | 11:51 PM IST

अल नीनो के खतरे और इस गर्मी में सामान्य से अधिक तापमान रहने के मौसम विभाग के अनुमान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) को मौसम की प्रतिकूल स्थिति को देखते हुए अनाज का अधिकतम भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने आग लगने की स्थिति पर व्यापक रूप से नजर रखने और अग्निशमन दल द्वारा अस्पतालों में मॉक ड्रिल करने के निर्देश दिए हैं।

मोदी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि पशुओं के चारे और जलाशयों के जलस्तर पर भी नियमित आधार पर नजर रखी जाए। उन्होंने जंगल में आग लगने की स्थिति में अग्नि शमन दल द्वारा तालमेल के साथ कवायद करने की जरूरत पर जोर दिया है।

आज जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मौसम विभाग को रोजाना मौसम का अनुमान लगाने के निर्देश दिए गए थे, जिससे कि उसके मुताबिक तैयारी की जा सके।

आने वाले गर्मी के महीनों में गर्म मौसम की तैयारियो की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक के बाद ये निर्देश जारी किए गए हैं। प्रधानमंत्री को रबी की खड़ी फसल पर पड़ने वाले मौसम के असर और प्रमुख फसलों की उपज के बारे में भी जानकारी दी गई।

मोदी ने जरूरी आपूर्ति और आपातकालीन स्थिति की तैयारियों को लेकर राज्यों और अस्पतालों की तैयारियों की भी समीक्षा की।

बहरहाल मोदी ने अधिकारियों से आम नागरिकों, मेडिकल पेशेवरों, निगम व पंचायत अधिकारियों, आपदा प्रबंधन दल जैसे अग्निशामकों सहित विभिन्न हिस्सेदारों के लिएअलग जागरूकता सामग्री तैयार करने का अनुरोध किया है।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया है कि स्कूलों में कुछ मल्टीमीडिया लेक्चर भी कराए जाएं, जिससे बहुत ज्यादा गर्मी की स्थिति से निपटने के लिए बच्चों को तैयार किया जा सके। अधिकारियों ने इस बात पर भी चर्चा की कि टीवी न्यूज चैनल, एफएम रेडियो आदि रोजाना कुछ मिनट रोज के मौसम के बारे में इस तरह से जानकारी दे सकते हैं कि नागरिक उसके मुताबिक जरूरी तैयारी कर सकें।

Advertisement
First Published - March 6, 2023 | 11:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement