facebookmetapixel
Advertisement
LPG यूजर्स के लिए बड़ा ऐलान! सरकार ने हटाए सभी प्रतिबंध, उद्योग और होटल सेक्टर को राहतCorporate Action: अगले हफ्ते इन शेयरों में होगी बड़ी हलचल! डिविडेंड, बायबैक और स्पिन ऑफ की पूरी लिस्टBest FD Rates: SBI से लेकर Small Finance Banks तक, कहां मिल रहा सबसे ज्यादा FD ब्याज? पूरी लिस्ट देखेंभारत बना एशिया का सबसे बड़ा निवेश ठिकाना! रिपोर्ट में चीन और जापान भी पीछेIRFC OFS रहा हिट! सरकार की झोली में आए ₹2,100 करोड़, रिटेल निवेशकों ने किया मालामालNALCO, Hindalco: एल्युमिनियम शेयरों से निकलने का वक्त? रिपोर्ट में 30-40% डाउनसाइड की चेतावनीApple ने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका! MacBook और iPad हुए महंगे, कंपनी ने बताई बड़ी वजह₹12.48 लाख करोड़ की AMC, आखिर क्यों खास है SBI Mutual Fund IPO?Apollo से Medanta तक, इन 4 Hospital Stocks में बड़ा मौका! ब्रोकरेज दिया 40% तक का टारगेटBank Holiday: मुहर्रम पर आज बैंक खुला है या बंद? घर से निकलने से पहले जरूर जान लें आपके शहर का अपडेट

तांबे में तेजी से दूसरी धातुएं भी चमकेंगी

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 9:23 PM IST

चिली से आपूर्ति में बाधा पड़ने की आशंका के चलते अगले हफ्ते वैश्विक बाजार में तांबे की कीमत में और तेजी आ सकती है।


उम्मीद है कि तांबे में आनेवाली इस तेजी से अन्य धातुओं में भी तेजी आ सकती है। हालांकि विशेषज्ञों को थोड़ी आशंका है कि इस लाल धातु की कीमत ऐतिहासिक बेंचमार्क 8975 डॉलर पर पहुंच पाएगी। हालांकि 6 मार्च को लंदन के नकदी बाजार में इसने यह स्तर छुआ था।


वैसे विशेषज्ञों का कहना है कि दुनिया के सबसे बड़े तांबा उपभोक्ता चीन से बढ़ती मांग के चलते शॉर्ट टर्म ट्रेडर मुनाफा कमा सकते हैं।चीन अब इस धातु का आयात अचानक नहीं बढ़ा सकता है क्योंकि 2008 में होने वाले ओलिंपिक गेम्स की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। लेकिन इन्फ्रस्ट्रक्चर में सुधार के लिए चीन इसका अतिरिक्त आयात कर सकता है।


रेलिगेयर कमोडिटीज के जयंत मलिक का कहना है कि केवल चीनी फैक्टर के चलते इसमें फंड का आगमन वर्तमान स्तर पर नहीं हो सकता क्योंकि इसका फंडामेंटल अब भी समर्थन नहीं कर रहा। फरवरी में यहां कुल 226980 टन तांबे का आयात हुआ था जो मार्च में छह फीसदी बढ़कर 240634 टन के स्तर पर आ गया।


फरवरी 2007 में कुल 307723 टन तांबे का आयात हुआ था। इसका मतलब ये है कि इस धातु के प्रति चीन की दिलचस्पी बरकरार है। इस बीच, तांबा खनन के मामले में दुनिया के सबसे बड़े देश चिली में ऊर्जा की किल्लत के चलते उत्पादन प्रभावित हुआ है। मुंबई के एक तांबा व्यापारी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस धातु की कीमत में कोई कमी आने के आसार नहीं नजर आ रहे। हालांकि इस साल इसमें अब तक 29 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया है।

Advertisement
First Published - April 14, 2008 | 1:54 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement