facebookmetapixel
Advertisement
ITR Deadline: सिर्फ 31 तारीख ही नहीं, जुलाई के महीने में टैक्सपेयर्स के लिए जरूरी हैं ये तारीखें भीAxis MF ने लॉन्च किया ‘Axis Account Plus’, कंपनियां अब खाली पड़े पैसे पर भी कमा सकेंगी रिटर्नबाहरी खतरों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत, लेकिन हर जोखिम पर रहेगी पैनी नजर: संजय मल्होत्राRBI FSR 2026: बाहरी झटकों के बावजूद घरेलू फाइनैंशियल सिस्टम मजबूत, AI आधारित साइबर हमले सबसे बड़ा खतराDelhi EV Policy: आपकी पेट्रोल-डीजल, CNG कार नहीं चलेगी? जानिए ऐसे 9 सवालों के जवाबExplainer: जमीन बेचने से हुई कमाई? जानें ‘लैंड सेल’ को लेकर क्या हैं टैक्स के नियम, नहीं तो होगी मुश्किलNoel Tata resign: एक हफ्ते में दूसरा बड़ा कदम, ट्रेंट के बाद वोल्टास को भी अलविदा कहेंगे नोएल टाटाJio IPO के पीछे का सीक्रेट मिशन! मुकेश अंबानी का ‘Project Jupiter’ क्या था?ITR Status Check: ITR फाइल के बाद खुद अपना इनकम टैक्स रिटर्न स्टेटस करें ट्रैक, जानें स्टेप-बाय-स्टेप आसान तरीकाNFO Alert: ICICI PRU MF की 2 नई स्कीम लॉन्च, ₹500 से हाइब्रिड और मल्टी एसेट फंड में निवेश का मौका

भारतीय चाय बोर्ड और आईआईपीएम की नई पहल

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 4:35 PM IST

चाय की उत्पादकता बढ़ाने की ओर कदम अग्रसर करते हुए भारतीय चाय बोर्ड और इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ प्लांटेशन मैनेजमेंट (आईआईपीएम) देश के 12 जिलों में ‘टी प्लांटर्स प्रोडक्टिविटी काउंसिल’ (टीपीसी) की स्थापना करेगा।
भारतीय चाय बोर्ड के अध्यक्ष बासुदेव बनर्जी ने कहा कि टीपीसी का लक्ष्य चाय उद्योग के सबसे उम्दा तरीकों को उत्पादकों तक पहुंचाने के साथ-साथ मानव संसाधन विकास को बढ़ावा देना होगा।
ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना के तहत चाय उद्योग के मानव संसाधन विभाग के लिए 50 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है, जिसमें से 37.50 करोड़ रुपये चाय के बागानों में कार्यरत कर्मचारियों के स्वास्थ्य और शिक्षा पर खर्च किए जाएंगे और 12.50 करोड़ रुपये उनके प्रशिक्षण में लगाए जाएंगे। इसमें से 60 प्रतिशत राशि कर्मचारियों के प्रशिक्षण पर और 40 प्रतिशत प्रबंधन पर खर्च किए जाएंगे।
इसके अतिरिक्त चाय बोर्ड सिलिगुड़ी और कोलकाता में टी पार्क बनाने की योजना बना रहा है। इस साल बोर्ड ने 2,050 लाख किलोग्राम चाय निर्यात करने का लक्ष्य तय किया है जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 1,890 लाख किलोग्राम था। बनर्जी ने कहा, ‘हम कम से कम 2,000 लाख किलोग्राम के निर्यात का लक्ष्य हासिल करने का अनुमान करते हैं।’
सरकार ईरान और मिस्र में सीटीसी चाय के निर्यात को बढ़ावा दे रही है। इस संदर्भ में भारतीय प्रतिनिधि मंडल भी ईरान जाने वाला है। प्रतिनिधि मंडल में निर्यातक भी शामिल होंगे। सरकार को आशा है कि ईरान को 110 लाख किलो और मिस्र को 150 लाख किलो चाय का निर्यात हो सकेगा।

Advertisement
First Published - January 2, 2009 | 4:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement