facebookmetapixel
Advertisement
Crude Oil Prices: पश्चिम एशिया में तनाव से कच्चे तेल में उछाल, ब्रेंट और WTI दोनों मजबूतमोबाइल यूजर्स हो जाएं तैयार! Airtel बोला- Unlimited Data सस्ता नहीं रहेगा, ज्यादा इस्तेमाल पर बढ़ सकता है बिलVodafone Idea का बड़ा दांव! 2027 में नेटवर्क विस्तार, कमाई बढ़ाने और ग्राहकों को लुभाने की तैयारीStocks To Watch Today: USFDA की कार्रवाई से Dabur दबाव में, Airtel का बड़ा प्लान; इन शेयरों में आज दिख सकती है तेज हलचलथोक जमा नियमों में आरबीआई का बदलाव, सभी ग्राहकों को मिलेगी समान ब्याज दर की जानकारी15 साल में मजबूत हुई ग्रामीण अर्थव्यवस्था, मौसम का असर पहले से कम: आरबीआई डिप्टी गवर्नरब्रांड वैल्यू में शाहरुख खान नंबर-1, विराट कोहली को पीछे छोड़ हासिल किया पहला स्थानवीजा की बेंगलूरु में बड़ी छंटनी, 1,400 कर्मचारियों की गई नौकरी; एआई पर बढ़ते फोकस का असरई-कॉमर्स निर्यात के लिए विदेशी कंपनियों को बनानी होगी अलग यूनिट एक्सचेंजों पर बंद भाव में बड़ा अंतर ट्रेडरों के लिए कमाई का मौका, आर्बिट्राज ट्रेडिंग में आई तेजी

बाजार बोला…होली है

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:34 PM IST

इस साल की होली में कारोबारियों को गुझिया ज्यादा मीठी लगेगी। क्योंकि उनके कारोबार पर होली का रंग जो चढ़ता जा रहा है।


मेवे के बाजार में भाव की कमी के कारण मांग में काफी इजाफा नजर आ रहा है तो मसाले के बाजार में तेजी के बावजूद नई फसल के कारण खरीदारी जोरों पर है।


चावल व गेहूं में पहले से ही तेजी चल रही है जिससे कारोबारियों का मुनाफा भी मजबूत नजर आ रहा है। यह अलग बात है कि नकली खोये के बाजार के कारण खोये बाजार में थोड़ी नरमी है।


फिर भी अगले सप्ताह तक खोये के बाजार में भी 10 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है।


ग्राहकों के लिहाज से भी मेवे में मिठास है लेकिन उन्हें कचौड़ी व दही-बड़ा के मसाले से परहेज करना पड़ सकता है।   


  खारी बावली सर्व व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह चौहान कहते हैं, ‘होली के मौके पर बनने वाली गुझिया में मेवे का इस्तेमाल काफी मात्रा में किया जाता है। इस बार मेवे के दाम में नरमी से मांग काफी अधिक नजर आ रही है।


 मांग अधिक निकलने से कारोबार की मात्रा बढ़ गई है। इससे लगता है कि कारोबारियों की होली भी अच्छी मनेगी।’


मेवे बाजार में नरमी के लिए वह डॉलर में कमजोरी का रुख को जिम्मेदार मानते हैं। वैसे ही लाहौरी गेट स्थित चावल के थोक व्यापारी संजीव गोयल मानते हैं, ‘चावल की कीमत में गत साल के मुकाबले 25 फीसदी तक की बढ़ोतरी है।


 ग्राहकी जरूर कमी है लेकिन इससे व्यापारियों के मुनाफे में कमी नहीं आई है।’


होली के मौके पर सबसे खास असर खाद्य तेलों के कारोबारियों पर नजर आ  रहा है। तेल की कीमत में गत दो-तीन महीने के दौरान 30 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।


 तेल की कीमत तीन महीने पहले थोक बाजार में 50 रुपये प्रति किलो थी जो फिलहाल 80 रुपये प्रति किलो के आसपास है। तेल के कारोबारी धुनीचंद कहते हैं, ‘होली के दौरान जो बढ़ोतरी देखी जाती थी वह इस साल नजर नहीं आ रही है।

Advertisement
First Published - March 14, 2008 | 10:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement