facebookmetapixel
Advertisement
Bank Holiday: मुहर्रम पर आज बैंक खुला है या बंद? घर से निकलने से पहले जरूर जान लें आपके शहर का अपडेटStock Market Closed Today: मुहर्रम के अवसर पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें अब कब-कब नहीं होगी NSE और BSE में ट्रेडिंगवैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भी जीवन बीमा की मांग मजबूत रहेगी, HDFC Life चेयरमैन केकी मिस्त्री का भरोसामुंबई पोर्ट का बड़ा इंफ्रा विस्तार, ₹3,541 करोड़ की परियोजनाओं से बढ़ेगी कार्गो और पर्यटन क्षमतापश्चिम एशिया संकट से बिजली उपकरण उद्योग पर बढ़ा लागत का दबाव, एल्युमीनियम-तांबे की कीमतों में तेज उछालसरकार की विनिवेश मुहिम तेज, Q1 में ही ₹18,000 करोड़ से ज्यादा जुटाए; पिछले वित्त वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ाFCNR(B) जमा पर 9x लीवरेज की पेशकश की तैयारी, NRI निवेशकों को मिल सकता है 12-18% रिटर्नकच्चे तेल में नरमी से बाजार को सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी ने लगातार तीसरे सप्ताह दर्ज की बढ़तट्रेंट ने दोहराया 10 गुना ग्रोथ का लक्ष्य, वेस्टसाइड-जूडियो विस्तार और बेहतर LFL से तेजी की उम्मीदनिफ्टी IT इंडेक्स टूटने के बाद भी म्युचुअल फंड निवेशकों ने पैसिव स्कीम्स में लगाया करोड़ों का दांव

इस साल 80 लाख टन यूरिया का आयात करेगा भारत

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 10:05 PM IST

बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए वित्त वर्ष 2008-09 में भारत 80 लाख टन यूरिया का आयात करेगा।


इस तरह यूरिया आयात में करीब 60 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। उर्वरक मंत्री रामविलास पासवान ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।


उन्होंने कहा कि पिछले साल 250 लाख टन यूरिया की मांग थी और घरेलू उत्पादन 200 लाख टन का था और जरूरत के मुताबिक हमने 50 लाख टन यूरिया का आयात किया था। पासवान ने कहा कि इस साल हमें करीब 80 लाख टन यूरिया के आयात की जरूरत होगी।


पासवान ने हालांकि इस बात पर चिंता जताई कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उर्वरक की बढ़ती कीमत के चलते आयात की लागत बढ़ रही है, लेकिन चूंकि मामला किसानों से जुड़ा है, इसलिए हमें आयात तो करना ही होगा। उन्होंने कहा कि हम 51 हजार रुपये प्रति टन के हिसाब से डीएपी खरीदते हैं, लेकिन किसानों को इसे महज 9300 रुपये प्रति टन पर सप्लाई करते हैं।


इसी तरह हम 22 हजार रुपये प्रति टन के हिसाब से यूरिया का आयात करते हैं, लेकिन किसानों को इसे 4830  रुपये प्रति टन के हिसाब से उपलब्ध कराया जाता है।उन्होंने कहा कि ज्यादा मात्रा में यूरिया के आयात करने से खरीफ सीजन में यह किसानों को आसानी से उपलब्ध हो जाएगा।


पासवान ने उर्वरक की कीमत बढ़ाने की संभावना को खारिज करते हुए कहा कि इससे किसानों की लागत बढ़ जाएगी और अंतत: इसका असर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर पड़ेगा। पासवान ने कहा कि 2008-09 में सब्सिडी की रकम एक लाख करोड़ पर पहुंच जाएगी जबकि पिछले साल यह 45 हजार करोड़ रुपये था। उर्वरक मंत्री ने कहा कि मैं नेफ्था आधारित उर्वरक संयंत्रों को गैस आधारित यूनिट में बदलने के पक्ष में हूं।


उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के कार्यकाल के दौरान बंद हो चुके 7-8 यूनिट को मैं फिर से चालू करना चाहता हूं, लेकिन गैस की समस्या इसमें बाधा उत्पन्न कर रही है। उन्होंने कहा- हमने पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा से गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करवाने की मांग की है और उन्होंने आश्वस्त किया है।


देश में मौजूद 30 फीसदी संयंत्रों में नेफ्था का इस्तेमाल होता है जबकि 70 फीसदी गैस आधारित है। उन्होंने कहा कि गैस आधारित प्लांट पर 30 फीसदी की सब्सिडी दी जाती है जबकि नेफ्था आधारित प्लांट पर 70 फीसदी की सब्सिडी।

Advertisement
First Published - April 19, 2008 | 12:08 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement