facebookmetapixel
Advertisement
स्टैनफोर्ड ड्रॉपआउट्स ने किया कमाल! Zepto के ऑटोमेटेड वेयरहाउस कैसे बदल रहे हैं क्विक-कॉमर्स का भविष्यरफ्तार में ऑटो सेक्टर: मई में वाणिज्यिक वाहनों की थोक बिक्री 13.5% बढ़ी, GST कटौती का दिख रहा असरनकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन का शक! सरकार ने बंद कराईं जैक्सन लैबोरेटरीज की दो राज्यों में विनिर्माण इकाइयांजाइडस ने सनशाइन के साथ मिलाया हाथ, श्रीलंका में लगेगा $2 करोड़ का दवा प्लांट; आयात पर घटेगी निर्भरताशेयर बाजार की तरह फिल्मों में लगेगा पैसा! ₹22,000 करोड़ के सिनेमा बिजनेस में नए फंड्स की होगी एंट्रीदवाओं का आयात होगा आसान! सरकार बदलेगी 1945 का पुराना नियम, टेस्टिंग नियमों में ढील देने की तैयारीभारत में ‘मक्का क्रांति’ बहुत फायदेमंद, धान की जगह मक्के की खेती से पर्यावरण भी बचेगा व मुनाफा भी बढ़ेगाबॉन्ड मार्केट में फंड मैनेजर्स के अलग-अलग दांव: गिल्ट और डायनेमिक फंड्स में ड्यूरेशन को लेकर छिड़ी जंगरिकॉर्ड FII निकासी और ईरान संकट ने बढ़ाई टेंशन, चालू खाते का घाटा बढ़ने से रुपये पर भारी दबावEditorial: मॉनसून की सुस्त चाल ने बढ़ाई टेंशन, खेती और अर्थव्यवस्था पर मंडराया खतरा

गुजरात करेगा 20 हजार टन खाद्य तेलों का आयात

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 5:31 PM IST

वनस्पति तेलों के आयात को कर मुक्त करने के सरकारी फैसले के बाद गुजरात सरकार ने खाद्य तेलों के सुरक्षित भंडारको बढ़ाने का फैसला किया है।


गुजरात सरकार अब 20,000 मीट्रिक टन खाद्य तेलों के आयात की योजना बना रही है। खाद्य तेलों के उद्योग के मुताबिक गुजरात में सालाना 5 लाख टन खाद्य तेलों की खपत होती है। इनमें बिनौला की हिस्सेदारी सबसे अधिक है। बिनौला तेल की खपत कुल खपत की 60 फीसदी है तो मूंगफली तेल व अन्य खाद्य तेलों की हिस्सेदारी 20-20 फीसदी है।


मूंगफली तेल को छोड़कर अन्य सभी प्रकार के खाद्य तेलों के मामले में गुजरात को इसके आयात पर निर्भर करना पड़ता है। इनमें सोयाबीन तेल, पामऑयल, सरसो तेल व बिनौला तेल शामिल है।  गौरतलब है कि दो साल पहले केंद्र सरकार ने प्रांतों द्वारा आवश्यक वस्तुओं के स्टॉक करने के मामले में अपने अधिकार को वापस ले लिया था।

Advertisement
First Published - April 2, 2008 | 12:50 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement