facebookmetapixel
Advertisement
एथनॉल मिले पेट्रोल पर उठे सवालों का सरकार ने दिया जवाब, माइलेज घटने की बात भी मानीमहिलाओं के काम करने में सामाजिक सोच नहीं बल्कि नौकरियों की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा: एस. महेंद्र देवफ्लॉप से सुपरहिट बनी इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’, कैसे दर्शकों ने पलट दी बॉक्स ऑफिस की बाजीEditorial: महिलाओं की नकद हस्तांतरण योजनाओं ने बदली तस्वीर, लेकिन बढ़ा राज्यों पर वित्तीय दबावअगले दो साल में IPO के लिए तैयार होंगी 210 नई कंपनियां, रेडसीर की रिपोर्ट में हुआ खुलासाSBI Funds Management आईपीओ से पहले बेचेगी हिस्सेदारी, प्री-आईपीओ प्लेसमेंट से जुटाए ₹1,655 करोड़शेयर बाजार में हफ्ते भर मची रही हलचल, रिलायंस और बैंकिंग शेयरों की दम पर आखिरी दिन हुई चौतरफा रिकवरीरूफटॉप सोलर स्कीम को मिलेगी बड़ी रफ्तार, विश्व बैंक भारत के लिए जुटाएगा $4.2 अरब का प्राइवेट फंडMSME सेक्टर को बड़ी राहत, अब सभी सरकारी कंपनियों के लिए ट्रेड्स प्लेटफॉर्म से बिल भुगतान जरूरीओयो-जॉस्टल के बीच बढ़ा कानूनी विवाद, दिल्ली HC ने बैकपैकर हॉस्टल श्रृंखला की नई अर्जी को किया खारिज

अरहर दाल की कीमतों को थामने के लिए सरकार ने उठाया कदम, बफर स्टॉक से होगी बिक्री

Advertisement

बिक्री भारतीय बाजार में अरहर के आयातित स्टॉक आने तक की जाएगी।

Last Updated- June 27, 2023 | 4:36 PM IST
Import of pulses is increasing, import of pigeon pea has increased more than double

केंद्र सरकार ने अरहर दाल की महंगाई थामने के लिए एक और कदम उठाने का फैसला किया है। सरकार अब बफर स्टॉक से अरहर दाल की बिक्री करने जा रही है। यह बिक्री भारतीय बाजार में अरहर के आयातित स्टॉक आने तक की जाएगी।

नेफेड व एनसीसीएफ को ई-नीलामी के माध्यम से बिक्री के निर्देश

बफर स्टॉक से अरहर बेचने के संबंध में उपभोक्ता मामले विभाग ने राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ (नेफेड) और राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (एनसीसीएफ) को ऑनलाइन नीलामी के माध्यम से अरहर की बिक्री करने के निर्देश दिए हैं। यह बिक्री पात्र दाल मिल मालिकों को दाल की उपलब्धता बढ़ाने के लिए की जाएगी। जिससे कि इसकी उपलब्धता बढाकर उपभोक्ताओं को अरहर दाल की बढ़ती कीमतों से राहत दिलाई जा सके। हालांकि कितनी मात्रा और कितनी बार अरहर की बिक्री होगी, यह अभी विभाग ने स्पष्ट नहीं किया है।

स्टॉक सीमा इस माह पहले ही लग चुकी है

केंद्र सरकार अरहर की कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए 2 जून को जमाखोरी और बेईमान सट्टेबाजी को रोकने के लिए आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 को लागू कर अरहर और उड़द पर स्टॉक सीमा लगा चुकी है। इसके तहत सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए 31 अक्टूबर 2023 तक तुअर और उड़द के लिए स्टॉक सीमा निर्धारित की गई है।

थोक विक्रेताओं के लिए स्टॉक सीमा 200 टन व खुदरा विक्रेताओं के लिए 5 टन है। बड़ी श्रृंखला के खुदरा विक्रेताओं के लिए प्रत्येक खुदरा दुकान पर 5 टन और डिपो पर 200 टन की सीमा है। मिल मालिकों के लिए उत्पादन के अंतिम 3 महीने या वार्षिक स्थापित क्षमता का 25 फीसदी जो भी अधिक हो। इन संस्थाओं के लिए विभाग के पोर्टल पर स्टॉक की स्थिति घोषित करना भी अनिवार्य कर दिया गया है।

Advertisement
First Published - June 27, 2023 | 4:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement