Gold Silver Price Today, 28 July: सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत में आज तेजी देखी जा रही है। दोनों के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 97,900 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,13,150 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार सोने के शुरुआती कारोबार में नरमी, जबकि चांदी में तेजी देखने को मिल रही है।
सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आज 33 रुपये की तेजी के साथ 97,852 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 97,819 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 81 रुपये की तेजी के साथ 97,900 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 97,922 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 97,839 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,01078 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।
चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 113 रुपये की तेजी के साथ 1,13,165 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,13,052 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 87 रुपये की तेजी के साथ 1,13,139 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,13,180 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,12,927 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,16,641 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। लेकिन चांदी के भाव बाद में सुधर गए। Comex पर सोना 3,321.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,335.60 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 2.30 डॉलर की गिरावट के साथ 3,333.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई छू लिया है। Comex पर चांदी के वायदा भाव 38.28 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 38.36 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.05 डॉलर की तेजी के साथ 38.41 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।
| MCX | Open | Last Close | LTP |
| सोना | 97,852 | 97,819 | 97,900 |
| चांदी | 1,13,165 | 1,13,052 | 1,13,139 |
| Comex | Open | Last Close | LTP |
| सोना | 3,321.10 | 3,335.60 | 3,333.30 |
| चांदी | 38.28 | 38.36 | 38.41 |
(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)