facebookmetapixel
Advertisement
PM-KISAN Scheme: सरकार ने किसान सम्मान निधि को 5 साल बढ़ाया, जानें कैसे और कौन उठा सकते हैं लाभकैबिनेट का बड़ा फैसला, पीएम-किसान योजना 5 साल बढ़ी; ₹3.15 लाख करोड़ के खर्च को मिली मंजूरीITC Q1 Results: मुनाफा 27% घटकर ₹3,579 करोड़ रहा, पर कमाई 28% बढ़कर ₹26,943 करोड़ हुई146% बढ़े SMS स्कैम के मामले! बैंक खाता पूरी तरह खाली हों, उससे पहले ही ऐसे पहचानें ठगों के फर्जी मैसेजHAL से ₹2,205 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही Astra Microwave के शेयर 14% उछले, बनाया 52 हफ्ते का हाईSun Pharma Q1 Results: सन फार्मा का मुनाफा 27% बढ़कर ₹2,895 करोड़, भारत कारोबार और इनोवेटिव मेडिसिन्स ने दिखाई दमदार बढ़तITR Filing Deadline 2026: आज रात 12 बजे तक भर लें ITR, वरना कल से लगेगी ₹5,000 तक पेनल्टी!Swiggy Instamart पर ब्रोकरेज बुलिश, ₹444 तक का टारगेट; मुनाफे के लिए चाहिए दोगुने ऑर्डरमई-जून में ही फाइल कर दिया ITR? आज रिटर्न भरने की आखिरी तारिख, उससे पहले दोबारा चेक करें ये जानकारियांदिल्ली की हर प्रॉपर्टी को मिलेगा Aadhaar! जानिए क्या है सरकार का नया Property ID प्लान

Gold-Silver price today: सोना 61 हजार के पार, चांदी भी हुई महंगी

Advertisement

चांदी के वायदा भाव अब 71,800 रुपये के करीब, जबकि सोने के वायदा भाव 61 हजार रुपये से ऊपर कारोबार कर रहा है।

Last Updated- October 27, 2023 | 12:15 PM IST
Gold and Silver Price Today

Gold-Silver Price Today : सोने के वायदा भाव आज हल्की गिरावट के साथ खुले जरूर। लेकिन बाद में इसकी कीमतों में तेजी देखी जाने लगी और आज फिर इसके भाव 61 हजार रुपये पार कर गए। गुरुवार को भी दिन में सोने के भाव 61 हजार रुपये पार कर गए थे। लेकिन देर शाम भाव गिरने लगे और भाव 61 हजार से नीचे बंद हुए। चांदी के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। चांदी के वायदा भाव अब 71,800 रुपये के करीब, जबकि सोने के वायदा भाव 61 हजार रुपये से ऊपर कारोबार कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है।

सोने के वायदा भाव शुरुआती सुस्ती के बाद सुधरे
सोने के वायदा भाव में आज शुरुआती नरमी के बाद तेजी देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 37 रुपये की गिरावट के साथ 60,915 रुपये के भाव पर खुला। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 48 रुपये की तेजी के साथ 61,000 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 61,012 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 60,915 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

यह भी पढ़ें : Cumin Price: जीरे से उतरा महंगाई का रंग, 40 हजार रुपये तक गिर सकते हैं भाव

चांदी भी चमकी
MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 165 रुपये की तेजी के साथ 71,745 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 251 रुपये की तेजी के साथ 71,831 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 71,831 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,708 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।

यह भी पढ़ें : Silver Prices: अक्टूबर में चांदी 10 फीसदी से ज्यादा चमकी, कीमतों में आगे और तेजी के आसार

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी तेज
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव खुले जरूर गिरावट के साथ। लेकिन बाद में सुधार देखने को मिला। चांदी के वायदा भाव हल्की तेजी के साथ खुले। Comex पर सोना 1995 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 1997.40 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.50 डॉलर की तेजी के साथ 1998.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। गुरुवार को सोने के वायदा भाव 2000 डॉलर को पार कर गए थे। हालांकि बाद में ये भाव नीचे आ गए। Comex पर चांदी के वायदा भाव 22.93 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस भी 22.90 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.11 डॉलर की तेजी के साथ 23.02 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - October 27, 2023 | 10:46 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement