facebookmetapixel
Advertisement
निवेशकों के लिए खुशखबरी! मिनोल्टा फाइनेंस के 1 शेयर पर 4 नए शेयर खरीदने का मौका, रिकॉर्ड डेट फिक्सUN Women की रिपोर्ट में खुलासा: संकटग्रस्त इलाकों में 10 लाख से अधिक महिलाओं तक नहीं पहुंच रही मददट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा: मुझ पर हमला हुआ तो 1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगेसरकारी बैंकों की बंपर कमाई के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल, इंडियन बैंक-बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी तेजीज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाईसस्ती होंगी जगुआर लैंड रोवर जैसी लक्जरी गाड़ियां, ब्रिटेन से आने वाली कारों पर सिर्फ 10% लगेगा आयात शुल्कगिरते बाजार के जोखिम के बीच लार्जकैप फंड्स पड़े सुस्त, मिड और स्मॉलकैप फंडों का प्रदर्शन रहा शानदार!एक्साइड इंडस्ट्रीज को बेंगलुरु प्लांट से Q3 में राजस्व की उम्मीद, इस प्रोजेक्ट पर ₹4,802 करोड़ खर्च कर चुकी है कंपनीE20 से वाहन खराब होने की अफवाहों में सबूतों की कमी, डीलरों को नहीं मिली इंजन से जुड़ी लिखित शिकायत: FADANRI के लिए KYC प्रक्रिया आसान बनाने की तैयारी में SEBI, बैंक शाखाओं में खुद जाने की जरूरत होगी खत्म

Gold Silver Price Today: दीवाली के बाद और सस्ते हुए सोना-चांदी, जानें आज के रेट

Advertisement

सोने के वायदा भाव गिरकर 60 हजार रुपये से नीचे और चांदी के वायदा भाव 70 हजार रुपये से नीचे कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- November 13, 2023 | 10:02 AM IST
Buying Gold on Diwali
Representative Image

Gold Silver Price Today: दीवाली के अगले दिन सोने—चांदी की वायदा कीमतों में सुस्ती देखने को मिली। आज दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। सोने के वायदा भाव गिरकर 60 हजार रुपये से नीचे और चांदी के वायदा भाव 70 हजार रुपये से नीचे कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तो तेजी के साथ हुई। लेकिन बाद में चांदी की वायदा कीमत सुस्त पड गई।

सोने के वायदा भाव गिरे

सोने के वायदा भाव की आज शुरुआत सुस्ती के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 53 रुपये की गिरावट के साथ 59,699 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 152 रुपये की गिरावट के साथ 59,600 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 59,699 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 59,559 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

यह भी पढ़ें: Diwali 2023: धनतेरस पर वाहन, घरेलू उपकरणों, उपभोक्ता सामानों की बिक्री में उछाल

चांदी और हुई सस्ती

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी आज नरमी के साथ हुई और इसके भाव 70 हजार रुपये से नीचे चले गए। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 532 रुपये की गिरावट के साथ 69,500 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 679 रुपये की गिरावट के साथ 69,353 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 70,050 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 69,311 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।

यह भी पढ़ें: धनतेरस पर सोने की बिक्री 15 फीसदी बढ़ी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेज, चांदी तेज शुरुआत के बाद सुस्त

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी की वायदा कीमतों की शुरुआत तेजी के साथ हुई। लेकिन चांदी के वायदा भाव में तेजी बरकरार नहीं रह सकी और इसके भाव बाद में नरम पड गए। Comex पर सोना 1943.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 1937.70 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.50 डॉलर की तेजी के साथ 1939.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 22.31 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 22.28 डॉलर था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 0.21 डॉलर की गिरावट के साथ 22.07 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

यह भी पढ़ें: संवत 2079 में धातुओं के बाजार का हाल, आम धातुएं सुस्त, सोने-चांदी में चमक

Advertisement
First Published - November 13, 2023 | 10:02 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement