facebookmetapixel
Advertisement
Upcoming IPOs This Week: इस हफ्ते ये 3 IPO कराएंगे कमाई, तीन कंपनियों की होगी लिस्टिंग भीनिवेशकों की बल्ले-बल्ले! ऑटो सेक्टर की यह मशहूर कंपनी देगी ₹150 का डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेतेल बाजार में हलचल! ब्रोकरेज ने CPCL, MRPL के शेयरों पर क्यों दी BUY रेटिंग?टॉप कंपनियों की मार्केट वैल्यू में ₹74,000 करोड़ की बढ़त, Reliance सबसे बड़ी विनरLIC मुनाफा कमाने वाली टॉप फाइनेंशियल कंपनी, कॉरपोरेट सेक्टर में Vi नंबर-1क्या अब रुपये आधारित निवेश का समय? 5 प्वाइंट में समझेंट्रंप का दावा: ईरान समझौता लगभग तय, जल्द खुल सकता है होर्मुज स्ट्रेटअमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत पहुंचे, पीएम मोदी को दिया व्हाइट हाउस आने का न्योताCorporate Actions Next Week: डिविडेंड-स्प्लिट-बोनस की होगी बारिश, निवेशकों की चमकेगी किस्मतBonus Stocks: अगले हफ्ते इन 2 कंपनियों के निवेशकों की लगेगी लॉटरी, फ्री में मिलेंगे शेयर

Gold-Silver Price Today: बजट पेश होने से पहले सोना चांदी सुस्त शुरुआत के बाद सुधरे; फटाफट चेक करें आज के दाम

Advertisement

Gold Silver Price: आमतौर पर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज शनिवार रविवार को बंद रहता है। लेकिन इस बार शनिवार को आम बजट पेश होने के कारण आज यह खुला है।

Last Updated- February 01, 2025 | 9:46 AM IST

Gold-Silver Price Today: आम बजट पेश होने से पहले आज सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत सुस्त रही। दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। हालांकि बाद में सोने चांदी की वायदा कीमतों में तेजी देखी जाने लगी। सोने के वायदा भाव बीते कुछ दिनों से नया रिकॉर्ड बना रहे थे। शुक्रवार को भी इसके वायदा भाव ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए थे। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 82,250 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 93,450 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। आमतौर पर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज शनिवार रविवार को बंद रहता है। लेकिन इस बार शनिवार को आम बजट पेश होने के कारण आज यह खुला है।

यह भी पढ़ें: Budget 2025 Live Updates: FM निर्मला सीतारमण पहुंचीं राष्ट्रपति भवन, थोड़ी देर में संसद भवन में कैबिनेट की मीटिंग

सुस्ती के बाद सुधरे सोने के वायदा भाव

सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 326 रुपये की गिरावट के साथ 81,907 रुपये के भाव पर खुला। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 12 रुपये की तेजी के साथ 82,245 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 82,268 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 81,902 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले महीने 82,600 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

यह भी पढ़ें: Gold at new all time high: गोल्ड ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, स्पॉट और फ्यूचर्स में भाव 82 हजार के पार; ग्लोबल मार्केट में 2,850 डॉलर के ऊपर

चांदी के वायदा भाव सुस्त शुरुआत के बाद चढ़े

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 377 रुपये की गिरावट के साथ 92,951 रुपये पर खुला। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 119 रुपये की तेजी के साथ 93,447 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 93,547 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 92,951 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल चांदी के वायदा भाव ने 1,00081 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

 

Advertisement
First Published - February 1, 2025 | 9:46 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement