facebookmetapixel
Advertisement
ईवी आते ही गाड़ी की वायरिंग का खर्च हो सकता है दोगुना, मदरसन सुमी वायरिंग में दिख रहा ब्रोकरेज को मौकासनशाइन पिक्चर्स आईपीओ की धमाकेदार लिस्टिंग, शेयर 10% प्रीमियम पर खुला; अब बेचें या होल्ड करें?ईरान पर अमेरिका का ‘इकोनॉमिक डी-डे’! ट्रंप ने दी चेतावनी, साथ देने वाले देशों पर भी लगेंगे कड़े प्रतिबंधपॉर्श के साथ बड़ी डील के बाद भी TCS का शेयर फिसला, आगे क्या करें निवेशक- ब्रोकरेज ने दिए ₹3,000 तक के टारगेटबड़े अस्पताल छोटे शहरों की ओर क्यों बढ़ रहे हैं? क्या हैं निवेशकों के लिए मायनेघरेलू बाजार में गोल्ड-सिल्वर कीमतों में कमजोरी: मुनाफावसूली से सोना ₹214 लुढ़का, चांदी ₹1,921 टूटीएक दवा ने बिगाड़े दिग्गज फार्मा कंपनियों के नतीजे, 2022 में शुरू हुई कहानी 2026 में कैसे पलटी?अन्नू प्रोजेक्ट्स IPO में पैसा लगाने का मौका! ₹94-99 का प्राइस बैंड, ₹14,949 से निवेश; जानें कब होगी लिस्टिंगहॉर्मुज में फिर बढ़ा खतरा! कच्चा तेल चढ़ा, ब्रेंट 91 डॉलर के पारOpening Bell: बाजार की रफ्तार पड़ी धीमी! सेंसेक्स सपाट, 24,200 के नीचे निफ्टी; SMID शेयरों में उतार-चढ़ाव

Gold Price: सोना और चांदी के दामों में हल्की बढ़त, जानिए 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड के रेट

Advertisement

Gold Price Today: दिल्ली में आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹95,670 रही, जो अन्य मेट्रो शहरों की तुलना में थोड़ी अधिक है।

Last Updated- May 20, 2025 | 9:16 AM IST
Gold Prices

Gold Price Today: मंगलवार, 20 मई 2025 को ट्रेडिंग की शुरुआत में सोने की कीमतों में हल्की बढ़त देखने को मिली। 24 कैरेट सोने का दाम ₹10 बढ़कर ₹95,520 प्रति 10 ग्राम हो गया है। इसी तरह, 22 कैरेट सोना भी ₹10 महंगा होकर ₹87,560 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यह जानकारी गुडरिटर्न्स वेबसाइट के ताज़ा अपडेट में दी गई है।

दिल्ली और अन्य शहरों में क्या हैं रेट?

दिल्ली में आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹95,670 रही, जो अन्य मेट्रो शहरों की तुलना में थोड़ी अधिक है। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में 24 कैरेट सोना ₹95,520 प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है। अगर 22 कैरेट की बात करें तो मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद में इसका रेट ₹87,560 है, जबकि दिल्ली में यह ₹87,710 प्रति 10 ग्राम है।

यह भी पढ़ें…Railway Company: Q4 2025 में मिलने वाला है बोनस और डिविडेंड! नतीजों की तारीख भी फिक्स

चांदी ₹100 महंगी होकर ₹98,100 प्रति किलो

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी आज इज़ाफा हुआ है। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में चांदी ₹100 महंगी होकर ₹98,100 प्रति किलो पर बिक रही है। हालांकि चेन्नई में चांदी की कीमत बाकी शहरों से काफी ज़्यादा ₹1,09,100 प्रति किलो दर्ज की गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में सोना हल्का कमजोर

दुनियाभर के बाज़ारों में मंगलवार को सोने की कीमतों में थोड़ी गिरावट देखी गई। स्पॉट गोल्ड 0.4% गिरकर $3,215.31 प्रति औंस और अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 0.5% गिरकर $3,218.40 प्रति औंस पर आ गया। इसकी वजह डॉलर का थोड़ा मजबूत होना और रूस-यूक्रेन के बीच संभावित युद्धविराम की उम्मीदें बताई जा रही हैं, जिससे ‘सेफ हेवन’ यानी सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग में थोड़ी कमी आई है।

यह भी पढ़ें…20 मई को Nifty में तगड़ी कमाई का मौका! जानें बेस्ट स्ट्रैटेजी और जरूरी लेवल्स

चांदी, प्लेटिनम और पैलेडियम में भी हलचल

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्पॉट सिल्वर की कीमत 0.3% गिरकर $32.25 प्रति औंस पर पहुंच गई है। वहीं प्लेटिनम 0.3% बढ़कर $1,000.71 और पैलेडियम 0.1% गिरकर $973.74 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। (रॉयटर्स के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - May 20, 2025 | 9:16 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement