facebookmetapixel
Advertisement
Shankesh Jewellers IPO Listing: कमजोर GMP के बावजूद आईपीओ का शानदार डेब्यू, पहले ही दिन निवेशकों को मिला 11% प्रीमियमनेक्सएज कैपिटल ने पहली फंडिंग में जुटाए 2 करोड़ डॉलर, छोटे शहरों तक बढ़ाएगी पहुंचडिविडेंड बांट रहे PSU शेयर में निवेश का मौका! ब्रोकरेज ने कहा – ₹220 तक जाएगा भावईवी आते ही गाड़ी की वायरिंग का खर्च हो सकता है दोगुना, मदरसन सुमी वायरिंग में दिख रहा ब्रोकरेज को मौकासनशाइन पिक्चर्स आईपीओ की धमाकेदार लिस्टिंग, शेयर 10% प्रीमियम पर खुला; अब बेचें या होल्ड करें?ईरान पर अमेरिका का ‘इकोनॉमिक डी-डे’! ट्रंप ने दी चेतावनी, साथ देने वाले देशों पर भी लगेंगे कड़े प्रतिबंधपॉर्श के साथ बड़ी डील के बाद भी TCS का शेयर फिसला, आगे क्या करें निवेशक- ब्रोकरेज ने दिए ₹3,000 तक के टारगेटबड़े अस्पताल छोटे शहरों की ओर क्यों बढ़ रहे हैं? क्या हैं निवेशकों के लिए मायनेघरेलू बाजार में गोल्ड-सिल्वर कीमतों में कमजोरी: मुनाफावसूली से सोना ₹214 लुढ़का, चांदी ₹1,921 टूटीएक दवा ने बिगाड़े दिग्गज फार्मा कंपनियों के नतीजे, 2022 में शुरू हुई कहानी 2026 में कैसे पलटी?

Railway Company: Q4 2025 में मिलने वाला है बोनस और डिविडेंड! नतीजों की तारीख भी फिक्स

Advertisement

CONCOR ने कहा है कि इसके बोर्ड की मीटिंग 22 मई 2025 को होगी, जिसमें Q4 2025 के वित्तीय नतीजों के साथ बोनस शेयरों का प्रस्ताव भी रखा जाएगा।

Last Updated- May 20, 2025 | 8:52 AM IST
Railway

CONCOR: कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (CONCOR) जो Ministry of Railways के तहत एक नवरत्न रेलवे कंपनी है, अपने शेयरधारकों के लिए जल्द ही बोनस शेयर जारी कर सकती है। कंपनी ने कहा है कि इसके बोर्ड की मीटिंग 22 मई 2025 को होगी, जिसमें Q4 2025 के वित्तीय नतीजों के साथ बोनस शेयरों का प्रस्ताव भी रखा जाएगा।

क्या होगा CONCOR के बोनस शेयर का रेशियो?

अगर बोनस शेयरों का ऐलान होता है, तो यह कंपनी का पांचवां बोनस इश्यू होगा। CONCOR ने आखिरी बार 2019 में बोनस शेयर दिए थे, तब बोनस रेशियो 1:1 था। इस बार बोनस रेशियो और रिकॉर्ड डेट बोर्ड की मीटिंग में तय की जाएगी। CONCOR बोर्ड इस मीटिंग में 2024-25 के लिए फाइनल डिविडेंड की घोषणा भी कर सकता है, जो AGM (Annual General Meeting) में शेयरधारकों की मंजूरी के बाद दिया जाएगा। कंपनी ने फरवरी 2025 में इंटरिम डिविडेंड ₹4.25 प्रति शेयर भी दिया था।

यह भी पढ़ें…20 मई को Nifty में तगड़ी कमाई का मौका! जानें बेस्ट स्ट्रैटेजी और जरूरी लेवल्स

CONCOR के Q4 नतीजे कब आएंगे?

CONCOR के बोर्ड की मीटिंग 22 मई, 2025 को होगी, जिसमें कंपनी 31 मार्च, 2025 को खत्म हुए तिमाही और सालाना वित्तीय नतीजे जारी करेगी। इस दिन कंपनी बोनस शेयर और डिविडेंड से जुड़ी अन्य घोषणाएं भी कर सकती है। अब तक CONCOR ने चार बार बोनस शेयर जारी किए हैं। पहली बार यह 2008 में 1:1 के अनुपात में हुआ था, फिर 2013, 2017 और 2019 में भी 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर दिए गए।

डिविडेंड की बात करें तो, 2024 में कंपनी ने चार बार डिविडेंड दिया – नवंबर में ₹3.25, सितंबर में ₹2.50, अगस्त में ₹2 और फरवरी में ₹4 प्रति शेयर। 2023 और 2022 में भी कंपनी ने क्रमशः ₹11 और ₹10 प्रति शेयर डिविडेंड दिया था।

19 मई, 2025 को CONCOR के शेयर BSE पर 2% बढ़कर ₹747.30 पर बंद हुए।

Advertisement
First Published - May 20, 2025 | 8:52 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement