facebookmetapixel
Advertisement
लोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, राहुल गांधी की मांग पर अड़ी विपक्षी पार्टियां16वें वित्त आयोग की नई अंतरण व्यवस्था: राज्यों के लिए फायदे-नुकसान और उठते सवालAI Impact Summit 2026: पंजीयन के नाम पर वसूली से बचें, इंडिया AI मिशन ने जारी किया अलर्टहिंद महासागर में भारत का बड़ा कदम: सेशेल्स के लिए 17.5 करोड़ डॉलर के आर्थिक पैकेज का ऐलानIndia AI Impact Summit 2026: दिल्ली के लग्जरी होटलों में रेट्स आसमान पर, स्वीट्स 30 लाख रुपये तकफार्मा दिग्गजों की हुंकार: चीन से मुकाबले के लिए भारतीय दवा नियमों में बड़े सुधार की जरूरतपीएम इंटर्नशिप योजना में बदलाव की तैयारी; इंटर्नशिप अवधि और आयु सीमा में कटौती संभवमारुति सुजुकी की रफ्तार: 2025 में रेल से 5.85 लाख वाहनों की रिकॉर्ड ढुलाई, 18% का शानदार उछालFY26 की पहली छमाही में कंपनियों का कैपेक्स 6 साल के हाई पर, इंफ्रा और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने दिखाई तेजीजगुआर लैंड रोवर के वैश्विक नक्शे पर तमिलनाडु: रानीपेट में ₹9,000 करोड़ के TATA-JLR प्लांट का उद्घाटन

Gold Price: दो हफ्ते के हाई पर सोना, ट्रेडरों को दिसंबर में अमेरिका में ब्याज दर कटौती की 83% संभावना

Advertisement

दिसंबर डिलिवरी वाला अमेरिकी सोना वायदा 0.4 फीसदी के इजाफे के साथ 4,157.40 डॉलर प्रति औंस पर जा पहुंचा

Last Updated- November 26, 2025 | 10:12 PM IST
Gold and Silver Price

सोने की कीमतें बुधवार को करीब दो हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। इसकी वजह अमेरिका के नरम आर्थिक आंकड़े रहे जिनके कारण अगले महीने फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें और बढ़ गईं। इससे सराफा को समर्थन मिला। 10.19 बजे (जीएमटी) पर हाजिर सोना 0.8 फीसदी बढ़कर 4,161.57 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया जो 14 नवंबर के बाद का उच्चतम स्तर है। दिसंबर डिलिवरी वाला अमेरिकी सोना वायदा 0.4 फीसदी के इजाफे के साथ 4,157.40 डॉलर प्रति औंस पर जा पहुंचा।

यूबीएस के विश्लेषक जियोवानी स्टानोवो ने कहा, बाजार प्रतिभागी दिसंबर में अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद फिर से करने लगे हैं। सोने जैसी कीमती धातुएं कम ब्याज दर वाले माहौल में अच्छा प्रदर्शन करती है।

नवंबर में अमेरिकी उपभोक्ताओं का भरोसा भी कमज़ोर हुआ क्योंकि परिवारों में नौकरियों और उनके वित्तीय भविष्य को लेकर चिंताएं बढ़ गईं। ये आंकड़े फेड नीति निर्माताओं की हालिया कई नरम रुख वाली टिप्पणियों के बाद जारी किए गए हैं।

सीएमई फेडवॉच टूल के अनुसार व्यापारियों को अब अगले महीने फेड दरों में कटौती की 83 फीसदी संभावना दिख रही है। एक हफ्ते पहले यह संभावना 30 फीसदी थी। इस धातु को अतिरिक्त समर्थन एक रिपोर्ट से मिला है जिसमें बताया गया है कि व्हाइट हाउस के आर्थिक सलाहकार केविन हैसेट अगले फेड चेयरमैन पद के लिए सबसे आगे चल रहे हैं, जिससे राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा समर्थित नरम नीति दृष्टिकोण की उम्मीदें और मजबूत हुई हैं।

निवेशक अब बुधवार को आने वाली अमेरिकी साप्ताहिक बेरोजगारी दावों की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, जो श्रम बाजार की सेहत और फेड की नीतिगत संभावनाओं का महत्वपूर्ण संकेतक है। इस बीच, डॉयचे बैंक ने निवेशकों के स्थिर निवेश और केंद्रीय बैंक की लगातार मांग का हवाला देते हुए 2026 के लिए सोने के अपने पूर्वानुमान को 4,000 डॉलर से बढ़ाकर 4,450 डॉलर प्रति औंस कर दिया है।

अन्य धातुओं में हाजिर चांदी 1.7 फीसदी बढ़कर 52.28 डॉलर प्रति औंस हो गई। प्लैटिनम 0.4 फीसदी बढ़कर 1,559.03 डॉलर हो गया। पैलेडियम 0.2 फीसदी गिरकर 1,395 डॉलर हो गया।

Advertisement
First Published - November 26, 2025 | 10:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement