facebookmetapixel
Advertisement
सरकार की विनिवेश मुहिम तेज, Q1 में ही ₹18,000 करोड़ से ज्यादा जुटाए; पिछले वित्त वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ाFCNR(B) जमा पर 9x लीवरेज की पेशकश की तैयारी, NRI निवेशकों को मिल सकता है 12-18% रिटर्नकच्चे तेल में नरमी से बाजार को सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी ने लगातार तीसरे सप्ताह दर्ज की बढ़तट्रेंट ने दोहराया 10 गुना ग्रोथ का लक्ष्य, वेस्टसाइड-जूडियो विस्तार और बेहतर LFL से तेजी की उम्मीदनिफ्टी IT इंडेक्स टूटने के बाद भी म्युचुअल फंड निवेशकों ने पैसिव स्कीम्स में लगाया करोड़ों का दांवभारतीय शेयर बाजार में जल्द लौट सकती है तेजी, ICICI Securities ने बताए सुधार के मजबूत संकेतकच्चे तेल में गिरावट और विदेशी निवेश से रुपया लगातार चौथे दिन मजबूत, बॉन्ड यील्ड भी फिसलीसरकारी बैंकों में क्यों टिक नहीं पा रहे हैं युवा अधिकारी, अच्छे वेतन के बाद भी नौकरी छोड़ने की बढ़ी रफ्तारTVS iQube ने बनाया नया रिकॉर्ड, 10 लाख यूनिट उत्पादन के साथ EV बाजार में बढ़त कायमEditorial: RBI के नए NBFC नियमों से टाटा संस की लिस्टिंग का रास्ता हो सकता है साफ

अमेरिकी व ईरान की लड़ाई में सोना पिसा

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 12:03 AM IST

अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर चल रहे राजनीतिक गतिरोध की वजह से सोने की कीमतों में गिरावट आने की संभावना है।


ऐसी उम्मीद है कि इस राजनीतिक उठापटक के बीच सोने की कीमतें 850 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच जाएंगी।यह भी संभावना जताई जा रही है कि सोने की कीमतें इससे भी नीचे गिरकर 763 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच सकती हैं जो अक्टूबर 2007 के बाद सबसे न्यूनतम आंकड़ा होगा।


बीएन वैद्य ऐंड एसोसिएट्स के भार्गव वैद्य का कहना है कि कीमतों में इतनी गिरावट तभी देखने को मिलेंगी जब, ‘इन दो देशों के नेताओं के बीच बातों की लड़ाई और गर्म हो जाए।’ हालांकि अगर अगले दो दिनों में सोने की कीमतें 850 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच जाती हैं तो कीमतों में कुछ और बढ़ोतरी होने की संभावना है। फिलहाल स्थानीय बाजार में मांग भी कुछ खास नहीं है।


वैद्य ने कहा कि अगर कीमतों में गिरावट जारी रहती है तो निवेश के लिहाज से खरीद का ग्राफ जरूर ऊपर जाने की उम्मीद है। मुंबई में एक बड़े रिसर्च इकाई से जुड़े विश्लेषक का कहना है कि सोने की कीमतें घट रही हैं। उन्होंने कहा कि कमरतोड़ महंगाई ने सोने के बाजार की रौनक छीन ली है। हालांकि बाजार में शुक्रवार को थोड़ी रंगत देखने को मिली थी, पर आने वाले कुछ समय सोने के बाजार के लिए खुशहाली भरे होंगे ऐसा नहीं लगता है।


उन्होंने कहा कि अगले कुछ महीनों में भी सोने की बिक्री जो चलन शुरू हुआ है, उसके जारी रहने की संभावाना है। न्यू यॉर्क में सीपीएम ग्रुप के प्रबंध निदेशक जेफरी क्रिश्चन कहते हैं, ‘निकट भविष्य में कीमतें 860 डॉलर प्रति औंस से भी नीचे आ सकती हैं। जबकि मध्यवावधि में सोने की कीमत 780 डॉलर पर रह सकती हैं और अगर ऐसा होता है तो लोगों के लिए खरीद के लिए इससे बेहतर समय नहीं हो सकता है।’


हालांकि उन्हें पूरा भरोसा है कि इस वर्ष के अंत तक सोने की कीमतें बढ़कर 1,100  डॉलर तक पहुंच सकती हैं। पिछले हफ्ते लंदन में सोने की कीमतों में 2.25 फीसदी की गिरावट आई थी और यह 905.75 डॉलर से घटकर 886 डॉलर पर पहुंच गया था।


वैश्विक मंदी के बीच सोना व चांदी लुढ़के


वैश्विक बाजारों से मंदी के समाचारों के बीच स्टाकिस्टों की लगातार बिकवाली के चलते 26 अप्रैल को समाप्त सप्ताह के दौरान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में 330 रुपये प्रति दस ग्राम की गिरावट दर्ज हुई।


सोना स्टैंडर्ड के भाव सोमवार को 15 रुपपये की तेजी के साथ 12075 रुपये प्रति दस ग्राम खुले। बाद में विदेशों से मंदी के समाचारों के बीच स्टाकिस्टों और आभूषण निर्माताओं की भारी बिकवाली के चलते 330 रुपये की भारी गिरावट  के साथ सप्ताहांत में 11,730 रुपये प्रति दस ग्राम बंद हुए। गत सप्ताह यह 12,060 रुपये प्रति दस ग्राम बंद हुए थे।

Advertisement
First Published - April 28, 2008 | 3:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement