facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

सोने में ₹431 की गिरावट, चांदी भी फिसली; जानें MCX पर आज का भाव

Advertisement

Gold and Silver Rate today: खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,25,500 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,60,900 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे

Last Updated- November 27, 2025 | 10:25 AM IST
Gold and silver rate today
Representational Image

Gold and Silver Rate today: सोने-चांदी के वायदा कारोबार में नरमी देखने को मिल रही है। दोनों के वायदा भाव गुरुवार (27 नवंबर) को गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,25,500 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,60,900 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोना हुआ सस्ता

सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 431 रुपये की गिरावट के साथ 1,25,500 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,25,931 रुपये था।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 451 रुपये की गिरावट के साथ 1,25,480 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,25,727 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,25,351 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,31,699 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

यह भी पढ़ें: 2025 में सोने की कीमतों में 60% की ऐतिहासिक तेजी, क्या 2026 में भी बरकरार रहेगी चमक?

चांदी भी फिसली

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 671 रुपये की गिरावट के साथ 1,60,601 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,61,272 रुपये था।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 373 रुपये की गिरावट के साथ 1,60,899 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,61,000 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,60,262 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,69,200 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

यह भी पढ़ें: Gold Price: दो हफ्ते के हाई पर सोना, ट्रेडरों को दिसंबर में अमेरिका में ब्याज दर कटौती की 83% संभावना

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कमजोरी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुरुवार को सोने-चांदी के वायदा कारोबार में नरमी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 4,163.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,165.20 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 20.70 डॉलर की गिरावट के साथ 4,144.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 4,398 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 53.07 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 52.91 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.25 डॉलर की गिरावट के साथ 52.67 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव 53.76 डॉलर का उच्च स्तर छू चुके हैं।

MCX, Comex पर Gold and Silver rate

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,25,500 1,25,931 1,25,480
चांदी 1,60,601 1,61,272 1,60,899
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,163.40 4,165.20 4,144.50
चांदी 53.07 52.91 52.67

(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। Last Trading Price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।) 

Advertisement
First Published - November 27, 2025 | 10:25 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement