facebookmetapixel
Advertisement
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: पीएम मोदी ने जारी की PM-Kisan की 23वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटसकेंद्र सरकार ने 16 FDC दवाओं पर लगाया परमानेंट बैन, कई स्किन क्रीम और एंटीबायोटिक भी लिस्ट मेंसावधान! ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड का हुए शिकार तो तुरंत करें ये काम, वरना डूब जाएगा पूरा पैसा; जानें RBI के नियमDividend Stocks: टाटा पावर और LIC समेत ये 31 कंपनियां अगले हफ्ते बांटेंगी मुनाफा, देखें पूरी लिस्टट्रंप ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, बोले: 150 करोड़ लोगों का यह नेता है असली ‘टफ कुकी’NEET UG 2026: नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी का परीक्षा केंद्र, NTA की लापरवाही से परिवार परेशानBonus Stocks Alert: अगले हफ्ते इन 2 कंपनियों के निवेशकों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे मुफ्त में शेयरOMC को भारी चपत: तेल कंपनियों को लगा ₹22,000 करोड़ का बड़ा झटका, बाजार से कम दाम पर बेची रसोई गैसCrude Oil Import: पश्चिम एशिया संकट की भारी चपत, बराबर तेल खरीदने के बाद भी 81.5% बढ़ा भारत का खर्चRBI Regulatory Action: विदेश से जुटाई उधारी की रोज देनी होगी जानकारी, RBI ने बैंकों को दिया कड़ा निर्देश

वित्त मंत्री को चावल निर्यात पर लगी पाबंदी हटने की आस

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 10:02 PM IST

चावल की कुछ निश्चित किस्मों के निर्यात पर लगाए गए प्रतिबंध को अस्थायी बताते हुए वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने आज उम्मीद व्यक्त की कि उन प्रतिबंधों को जल्दी ही हटा दिया जाएगा।

चावल निर्यात कंपनी टिल्डा राइसलैंड के नए केन्द्र का उद्धाटन करने के बाद उन्होंने कहा, ‘मैं जानता हूं कि कुछ निश्चित किस्मों के चावल पर अस्थायी रोक लगाने के लिए हम बाध्य हो गए। उम्मीद है कि इन प्रतिबंधों को जल्द से जल्द हटाया जा सकता है।’

उन्होंने कहा, ‘मैं आपको कोई तारीख या आपको किसी चीज का कोई वादा नहीं कर रहा हूं लेकिन स्थितियां सामान्य होंगी और हम इन अस्थायी प्रतिबंधों को हटाने में सक्षम होंगे।’

उन्होंने कहा कि पहली बार वैश्विक अर्थव्यवस्था में तीन तरह के संकट, ईंधन, खाद्य और वित्तीय, ने भारतीय अर्थव्यवस्था पर बोझ डाला तथा जिससे सरकार को गैर-बासमती चावल की कुछ निश्चित किस्मों के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने के लिए बाध्य होना पड़ा।

सरकार ने मुद्रास्फीति संबंधित दवाब का मुकाबला करने के लिए इस वर्ष अप्रैल में गैर-बासमती चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था। थाईलैंड और वियतनाम के बाद भारत चावल का विशालतम निर्यातक देश है।

चिदंबरम ने कहा, ‘हमें पता है कि ये बाधाएं किसानों, व्यापारियों, मिलों, निर्यातकों और उपभोक्ताओं को नुकसान पहुंचाती हैं। लेकिन ये प्रतिबंध निश्चित तौर पर अस्थाई हैं।’ उन्होंने कहा कि सरकार ने कुछ सप्ताह पहले ही पूसा 1121 किस्म के निर्यात की अनुमति दी थी।

वित्तमंत्री ने कहा कि स्थितियों के सामान्य होने के साथ सरकार अस्थायीर्  बाधाओं को हटा सकेगी। उन्होंने कहा कि देश में उत्पादकता बढ़ाना और चावल की उपलब्धता बढ़ाना कहीं अधिक महत्वपूर्ण है।



 

Advertisement
First Published - September 22, 2008 | 9:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement