facebookmetapixel
Advertisement
जापान की दिग्गज कंपनी एमओएल की भारत पर नजर, तेल जहाजों में संयुक्त निवेश की तैयारीअब इमारतों की होगी ‘डिजिटल स्टार’ रेटिंग, बदलेगा प्रॉपर्टी बाजार का खेलजापानी दिग्गज की एंट्री, भारत में बनेगा हाई एफिशिएंसी ट्रांसफॉर्मर का खास मेटलक्या पीएलआई योजना ने बिगाड़ दिया ई-दोपहिया बाजार का खेल? रिपोर्ट में बड़ा खुलासा2030 तक Nexa Studios का बड़ा विस्तार प्लान, बिक्री में 30% हिस्सेदारी का लक्ष्यभारत-ईयू एफटीए से खुलेगा निर्यात का नया दरवाजा, ग्रीव्स कॉटन ने जताई बड़ी उम्मीदMicron का प्लांट 28 फरवरी से होगा चालू, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन; चिप उत्पादन में बढ़ेगा भारत का रुतबाआईटी शेयरों का 17.5 साल में सबसे कमजोर प्रदर्शन, शेयर बाजार डगमगाया; लगातार तीसरे महीने गिरावटनई जीडीपी सीरीज का असर: वृद्धि दर 7.6% रहने की आस; नॉमिनल आधार घटा4,000 अरब डॉलर के पार पहुंच जाएगी अर्थव्यवस्था: CEA वी. अनंत नागेश्वरन

अनुमान के करीब होगी उर्वरक सब्सिडी, केंद्रीय मंत्री ने कहा- लाल सागर संकट की वजह से बढ़ी ढुलाई की दर

Advertisement

निर्यातकों के मुताबिक लाल सागर संकट के बाद माल ढुलाई की दरें 600 प्रतिशत तक बढ़ी हैं, जिसके कारण वैश्विक व्यापार प्रभावित हुआ है।

Last Updated- January 17, 2024 | 10:15 PM IST
availability of fertilizers at affordable prices despite recent geo-political situations due to Russia - Ukraine war

केंद्रीय उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया ने आज कहा कि वैश्विक कीमत में कमी और आयात घटने से केंद्र सरकार की उर्वरक सब्सिडी 1,70,000 से 1,80,000 करोड़ रुपये के बीच रहने की संभावना है। इसका मतलब यह हुआ कि वित्त वर्ष 24 में उर्वरक सब्सिडी 1,75,100 करोड़ रुपये बजट अनुमान के करीब होगी, लेकिन यह वित्त वर्ष 23 हुए लगभग 2,56,000 करोड़ रुपये व्यय से करीब 34 प्रतिशत कम है।

केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 24 की पूरक मांग के माध्यम से पोषक आधारित सब्सिडी योजना के तहत हाल में ही 13,351 करोड़ रुपये अतिरिक्त सब्सिडी को मंजूरी दी थी। उन्होंने कहा कि हाल के संकट के कारण आयात का बिल नहीं बढ़ा होता तो वास्तविक व्यय और कम होता।

मांडविया ने कहा, ‘लाल सागर संकट की वजह से ढुलाई की दर कम से कम 3 गुना बढ़ी है और जहाज से ढुलाई महंगी हो गई है।’

बहरहाल उन्होने आश्वस्त किया कि देश में उर्वरक की कोई कमी नहीं है और लाल सागर संकट के कारण आयात प्रभावित नहीं हुआ है क्योंकि भारतीय नौसेना मालवाहक जहाजों की रक्षा कर रही है।

निर्यातकों के मुताबिक लाल सागर संकट के बाद माल ढुलाई की दरें 600 प्रतिशत तक बढ़ी हैं, जिसके कारण वैश्विक व्यापार प्रभावित हुआ है।

बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट में भू राजनीतिक तनाव बढ़ने के कारण जहाज से माल ढुलाई प्रभावित हुई है, जो लाल सागर और भूमध्य सागर को हिंद महासागर से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। हाल के समय में यमन के हूती चरमपंथियों के हमले के कारण यह मार्ग प्रभावित हुआ है।

मांडविया ने कहा, ‘हमने 70 लाख टन के करीब यूरिया, 20 लाख टन डीएपी, 10 लाख टन एमओपी, 40 लाख टन एनपीके और 20 लाख टन एसएसपी की आपूर्ति सुनिश्चित की है, जिससे हमारे पास सीजन के लिए पर्याप्त भंडार बना हुआ है।’

उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र ने ‘भारत’ नाम के एक ही ब्रांड से सभी उर्वरकों को बेचने की अपनी पहल से उर्वरक की घरेलू आवाजाही पर परिवहन सब्सिडी लगभग आधा घटाकर 5000 करोड़ रुपये करने में कामयाबी हासिल की है।

मांडविया ने कहा, ‘एक देश, एक उर्वरक की पहल से हमने सालाना करीब 5,000 करोड़ रुपये बचाए हैं, जिससे उर्वरकों की ढुलाई के संकट से कंपनियों को उबारने में मदद मिलेगी।’

मंत्री ने यह भी कहा कि यूरिया का आयात इस वित्त वर्ष में घटकर 40 से 50 लाख टन रहने का अनुमान है, जो इसके पहले साल में हुए 75 लाख टन आयात की तुलना में कम है। ज्यादा घरेलू उत्पादन और नैनो लिक्विड यूरिया के इस्तेमाल से आयात घटाने में मदद मिली है।

Advertisement
First Published - January 17, 2024 | 10:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement