facebookmetapixel
Advertisement
आसमान से बरसती आग के बीच पैरामीट्रिक बीमा की भारी मांग, मौसम के मिजाज ने बदला इंश्योरेंस मार्केटटाटा-बिरला की राह पर किर्लोस्कर समूह! रियल एस्टेट मार्केट में धाक जमाने के लिए बनाया मेगा प्लानटाटा संस को लिस्ट करने की मांग फिर तेज, इनगवर्न ने कहा: बेहतर पूंजी आवंटन के लिए लिस्टिंग जरूरीशेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी के बीच गहराया बड़ा संकट, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड ने बढ़ाई भारत की टेंशनइतिहास की गूंज: साल 1973 और आज का भारत; तेल का झटका, महंगाई और मोदी सरकार के सामने बड़ी चुनौतीEditorial: RBI से सरकार को मिला ₹2.87 लाख करोड़ का रिकॉर्ड फंड, फिर भी नहीं कम होंगी वित्तीय मुश्किलेंBS Survey: RBI जून में नहीं बदलेगा रीपो रेट, पर चालू वित्त वर्ष में बढ़ सकती है आपके लोन की EMI‘चीन-पाकिस्तान की चुनौतियों से निपटने को तैयार है थिएटर कमान’, CDS अनिल चौहान का बड़ा बयानटैक्स की मार से सहमा बाजार! STT बढ़ने से ब्रोकर्स ने डेरिवेटिव ट्रेडिंग में घटाया अपना दांवम्यूचुअल फंड में स्मॉलकैप का जलवा: उतार-चढ़ाव के बीच बेंचमार्क को पछाड़कर निवेशकों को किया मालामाल

Delhi Gold Rate: सोना 470 रुपये टूटा, चांदी 420 रुपये फिसली

Advertisement
Last Updated- March 21, 2023 | 5:57 PM IST
Gold

विदेशों में कमजोरी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 470 रुपये की नुकसान के साथ 59,480 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 59,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 420 रुपये की गिरावट के साथ 68,550 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजार में सोने का हाजिर भाव 470 रुपये की गिरावट के साथ 59,480 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,967 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी का भाव हानि के साथ 22.39 डॉलर प्रति औंस पर था।

एशियाई कारोबार के घंटों में सोमवार को कॉमेक्स में सोने की कीमतों में गिरावट रही। गांधी ने कहा कि अब निवेशकों की निगाह अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत ब्याज दर को लेकर निर्णय पर है। फेडरल रिजर्व की बैठक का नतीजा बुधवार को आना है।

Advertisement
First Published - March 21, 2023 | 5:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement