facebookmetapixel
Advertisement
भारतीय कंपनियां AI सेक्टर में विलय-अधिग्रहण पर सतर्क हैं: आलोक शाहBEML का मेगा प्लान: R&D खर्च 150% बढ़ाया, विनिर्माण के साथ अब टेक्नोलॉजी कंपनी बनने की तैयारीइफ्को-टोक्यो की तर्ज पर देश में जल्द बनेगी सहकारी जीवन बीमा कंपनी, अमित शाह ने किया ऐलानसिटीमॉल का दांव: तेज डिलिवरी नहीं, कम कीमत से जीतेगा भारत का अगला ई-कॉमर्स बाजार16वें वित्त आयोग ने खत्म की पुरानी परंपरा, राज्यों का अलग GSDP अनुमान नहीं किया जारी; प्रदेश सरकारों की बढ़ी टेंशन‘भुला दिए जाने के अधिकार’ पर नई बहस: क्या AI भी सीखी हुई निजी जानकारी भूल सकता है?NBFC सिक्योरिटाइजेशन बाजार में रिकॉर्ड तेजी, पहली तिमाही में ₹60,000 करोड़ पर पहुंचा आंकड़ापावरग्रिड को जापान से मिला 80 अरब येन का ग्रीन लोन, खावड़ा परियोजना को मिलेगी रफ्तारइंडोनेशिया दौरे पर पीएम मोदी: रक्षा, अहम खनिज और ब्रह्मोस मिसाइल सौदे पर रहेगा फोकसटोरंट पावर को बड़ी राहत, 800 MW के नए प्लांट के लिए मिली कोयला मंत्रालय से हरी झंडी

Delhi Gold Rate: सोने में 295 रुपये की गिरावट, चांदी 640 रुपये फिसली

Advertisement
Last Updated- March 02, 2023 | 8:03 PM IST
Gold-Silver Price today

कमजोर वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 295 रुपये की गिरावट के साथ 55,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 55,995 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 640 रुपये टूटकर 64,380 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली में सोने की हाजिर कीमत 295 रुपये की गिरावट के साथ 55,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,831 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी भी गिरावट के साथ 20.80 डॉलर प्रति औंस पर थी।

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक श्रीराम अय्यर ने कहा, ‘‘निवेशकों के बीच प्रमुख केन्द्रीय बैंकों द्वारा आगे मौद्रिक नीति और सख्त किये जाने की चिंताओं की वजह से बृहस्पतिवार को एशियाई कारोबार के दौरान जिंस बाजार में सोने में गिरावट रही।’’

Advertisement
First Published - March 2, 2023 | 8:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement