facebookmetapixel
वेनेजुएला संकट: भारत के व्यापार व तेल आयात पर भू-राजनीतिक उथल-पुथल से फिलहाल कोई असर नहींसोमनाथ मंदिर: 1026 से 2026 तक 1000 वर्षों की अटूट आस्था और गौरव की गाथाT20 World Cup: भारत क्रिकेट खेलने नहीं आएगी बांग्लादेश की टीम, ICC से बाहर मैच कराने की मांगसमान अवसर का मैदान: VI को मिलने वाली मदद सिर्फ उसी तक सीमित नहीं होनी चाहिए1985–95 क्यों आज भी भारत का सबसे निर्णायक दशक माना जाता हैमनरेगा भ्रष्टाचार का पर्याय बना, विकसित भारत-जी राम-जी मजदूरों के लिए बेहतर: शिवराज सिंह चौहानLNG मार्केट 2025 में उम्मीदों से रहा पीछे! चीन ने भरी उड़ान पर भारत में खुदरा बाजार अब भी सुस्त क्यों?उत्पाद शुल्क बढ़ते ही ITC पर ब्रोकरेज का हमला, शेयर डाउनग्रेड और कमाई अनुमान में भारी कटौतीमझोले और भारी वाहनों की बिक्री में लौटी रफ्तार, वर्षों की मंदी के बाद M&HCV सेक्टर में तेजीदक्षिण भारत के आसमान में नई उड़ान: अल हिंद से लेकर एयर केरल तक कई नई एयरलाइंस कतार में

Cumin Seeds Price: अब जीरे का तड़का लगाना हुआ सस्ता, भाव 12 फीसदी गिरे

Last Updated- May 25, 2023 | 4:35 PM IST
cumin seed

अब जीरा का तड़का लगाना सस्ता होने लगा है। जीरा की कीमत रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद अब 12 फीसदी से ज्यादा गिर गई है। इसकी वजह ऊंचे भाव पर मांग कमजोर पड़ना और मुनाफावसूली होना मानी जा रही है।

रिकॉर्ड भाव से 6,000 रुपये से अधिक घटे जीरे के वायदा भाव

कमोडिटी एक्सचेंज एनसीडीईएक्स में जीरा का जून कॉन्ट्रैक्ट 10 मई को 49,840 रुपये प्रति क्विंटल के सर्वोच्च स्तर तक पहुंच गया था। इस कॉन्ट्रैक्ट ने आज 43,500 रुपये प्रति क्विंटल का निचला स्तर छू लिया। इस तरह जीरा के वायदा भाव में करीब 12 फीसदी गिरावट आ चुकी है। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 715 रुपये की गिरावट के साथ 43,980 रुपये क्विंटल के भाव पर कारोबार कर रहा था। जिंस विश्लेषक और एग्रीटेक कंपनी green agrevolution pvt ltd में रिसर्च हेड इंद्रजीत पॉल ने कहा कि भाव काफी ज्यादा बढ़ने के कारण जीरे की घरेलू मांग सुस्त पड गई है। सीरिया में जीरा की नई फसल आने से निर्यात मांग भी कमजोर पड़ी है। मांग कमजोर होने से जीरा की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। आईआईएफएल सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट व जिंस विशेषज्ञ अनुज गुप्ता कहते हैं ऊंचे भाव पर मुनाफावसूली के कारण भी जीरा सस्ता हुआ है।

आगे जीरा के दाम ज्यादा गिरने की संभावना नहीं

पॉल ने कहा कि रिकॉर्ड स्तर से जीरा के भाव काफी गिर चुके हैं। चूंकि उत्पादन घटने से देश में जीरे की आपूर्ति कमजोर है। ऐसे में अब जीरे की कीमतों में बड़ी गिरावट की संभावना नहीं है। वर्तमान भाव पर जीरे की कीमतों में 500 से 1000 रुपये की गिरावट और आ सकती है। इसके बाद दाम सुधरने की संभावना है क्योंकि इस साल जीरे का उत्पादन काफी कम है। पिछले साल उत्पादन 6.29 लाख टन था। इस साल यह घटकर 3.8 से 4 लाख टन रह सकता है।

First Published - May 25, 2023 | 4:35 PM IST

संबंधित पोस्ट