facebookmetapixel
Advertisement
Bank Holiday: मुहर्रम पर आज बैंक खुला है या बंद? घर से निकलने से पहले जरूर जान लें आपके शहर का अपडेटStock Market Closed Today: मुहर्रम के अवसर पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें अब कब-कब नहीं होगी NSE और BSE में ट्रेडिंगवैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भी जीवन बीमा की मांग मजबूत रहेगी, HDFC Life चेयरमैन केकी मिस्त्री का भरोसामुंबई पोर्ट का बड़ा इंफ्रा विस्तार, ₹3,541 करोड़ की परियोजनाओं से बढ़ेगी कार्गो और पर्यटन क्षमतापश्चिम एशिया संकट से बिजली उपकरण उद्योग पर बढ़ा लागत का दबाव, एल्युमीनियम-तांबे की कीमतों में तेज उछालसरकार की विनिवेश मुहिम तेज, Q1 में ही ₹18,000 करोड़ से ज्यादा जुटाए; पिछले वित्त वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ाFCNR(B) जमा पर 9x लीवरेज की पेशकश की तैयारी, NRI निवेशकों को मिल सकता है 12-18% रिटर्नकच्चे तेल में नरमी से बाजार को सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी ने लगातार तीसरे सप्ताह दर्ज की बढ़तट्रेंट ने दोहराया 10 गुना ग्रोथ का लक्ष्य, वेस्टसाइड-जूडियो विस्तार और बेहतर LFL से तेजी की उम्मीदनिफ्टी IT इंडेक्स टूटने के बाद भी म्युचुअल फंड निवेशकों ने पैसिव स्कीम्स में लगाया करोड़ों का दांव

कच्चा तेल 115 डॉलर के पार

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 10:05 PM IST

एशियाई बाजारों में शुक्रवार को भी कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का रुख बरकरार रहा।


विश्लेषकों के मुताबिक डॉलर के भाव में कमजोर रुख की वजह से कच्चे तेल की कीमतें 115 डॉलर के ऊपर रहीं। न्यू यॉर्क में मई डिलिवरी के लिए लाइट स्वीट क्रूड का वायदा भाव 19 सेंट बढ़कर 115.05 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज में वायदा भाव 114.86 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।


वहीं इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग में भाव 115.54 डॉलर के रिकार्ड भाव पर पहुंच गया। लंदन में जून डिलिवरी के लिए ब्रेंट नार्थ सी क्रूड का भाव सात सेंट बढ़कर 112.50 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इससे पहले यह अधिकतम 113.38 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा था। एमएफ ग्लोबल के विशेषज्ञ जॉन किल्डॉफ के मुताबिक, डॉलर में कमजोरी के चलते कच्चे तेल में उफान जारी रहने की उम्मीद है यानी निकट भविष्य में इसकी कीमत में कमी आने के आसार नहीं हैं।


उधर, ताजा आंकड़े के  मुताबिक भारतीय रिफाइनरी का क्रूड ऑयल बास्केट प्राइस बुधवार को 107.14 डॉलर प्रति बैरल की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। भारतीय बास्केट प्राइस में बढ़ोतरी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में हुए उछाल का नतीजा है। दुनिया की चुनिंदा मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में आई कमजोरी और अमेरिकी तेल भंडार में गिरावट के चलते कच्चे तेल में उफान आया है।

Advertisement
First Published - April 19, 2008 | 12:13 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement