facebookmetapixel
Advertisement
शेयर बाजार की तरह फिल्मों में लगेगा पैसा! ₹22,000 करोड़ के सिनेमा बिजनेस में नए फंड्स की होगी एंट्रीदवाओं का आयात होगा आसान! सरकार बदलेगी 1945 का पुराना नियम, टेस्टिंग नियमों में ढील देने की तैयारीभारत में ‘मक्का क्रांति’ बहुत फायदेमंद, धान की जगह मक्के की खेती से पर्यावरण भी बचेगा व मुनाफा भी बढ़ेगाबॉन्ड मार्केट में फंड मैनेजर्स के अलग-अलग दांव: गिल्ट और डायनेमिक फंड्स में ड्यूरेशन को लेकर छिड़ी जंगरिकॉर्ड FII निकासी और ईरान संकट ने बढ़ाई टेंशन, चालू खाते का घाटा बढ़ने से रुपये पर भारी दबावEditorial: मॉनसून की सुस्त चाल ने बढ़ाई टेंशन, खेती और अर्थव्यवस्था पर मंडराया खतराअयोध्या राम मंदिर दान घोटाला: चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, UP पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तारAI पर दुनिया का महा-समझौता: भारत समेत 35 देशों ने मिलाया हाथ, अमेरिका की बड़ी पहल को मिला साथ‘विकसित भारत 2047 के लिए जिम्मेदारी से AI अपनाना जरूरी’, ICAI के मंच से PM मोदी का संदेशबंगाल सरकार का बड़ा फैसला: खत्म होगा शहरी भूमि सीमा अधिनियम, बड़े निवेश का रास्ता साफ

कच्चे तेल में उछाल जारी

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 5:31 PM IST

कच्चे तेल की कीमत में मंगलवार को प्रति बैरल 2 डॉलर का उछाल दर्ज किया गया। एक बैरल तेल की कीमत 109 डॉलर के स्तर पर पहुंच गई।


गिरते डॉलर के कारण निवेशकों ने अपना रुख जिंस बाजार की ओर कर रखा है। निवेशकों का मानना है कि जिंस बाजार में निवेश से उन्हें अच्छा लाभ हो सकता है। इन्हीं कारणों से इन दिनों कच्चे तेल की कीमत में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।


लेकिन इस उछाल के  बाद निवेशकों को इसकी कीमत में और उछाल की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं है।यूके के एक ब्रोकर कहते हैं, हाल के दिनों में अब इसकी कीमत में कोई उछाल आने की संभावना नहीं है। उनके मुताबिक तेल में लगातार निवेश हो रहा है और इसकी स्थिति मजबूत नजर आ रही है।


उनका कहना है कि एक बैरल तेल की कीमत 100 डॉलर के आसपास बिल्कुल सही है। मई की डिलिवरी के लिए कच्चे तेल की कीमत प्रति बैरल  109.16 डॉलर बताई गई। बताया जा रहा है कि पिछले साल की समान अविध के मुकाबले यह कीमत 77 फीसदी अधिक है। 18 मार्च के बाद से वायदा के लिए यह कीमत सबसे अधिक बताई जा रही है।


सिंगापुर स्थित हडसन कैपिटल एनर्जी के निदेशक के मुताबिक कच्चे तेल की कीमतों में इस प्रकार से उतार-चढ़ाव के लिए निवेश एक महत्वपूर्ण कारण रहा है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि नए निवेश के कारण इसकी कीमत प्रति बैरल 100 डॉलर के पार चली गई।


सिटीग्रुप के विश्लेषकों के मुताबिक जिंस बाजार में इस साल के पहले तीन महीने के दौरान 400 बिलियन डॉलर का निवेश किया गया है। अंतरराष्ट्रीय जिंस बाजार का सूचकांक सोना, सोयाबीन, गेहू व अन्य धातुओं में लगातार निवेश के कारण काफी तेजी से चढ़ा है।


इस सूचकांक में तेजी के लिए डॉलर का लगातार कमजोर होना भी बताया जा रहा है।  सितंबर से लेकर अब तक अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने छह बार ब्याज दरों में कटौती की घोषणा की है। इस कारण यूरो के मुकाबले डॉलर अपने न्यूनतम स्तर पर चला गया है।

Advertisement
First Published - April 9, 2008 | 12:40 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement