facebookmetapixel
Advertisement
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: पीएम मोदी ने जारी की PM-Kisan की 23वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटसकेंद्र सरकार ने 16 FDC दवाओं पर लगाया परमानेंट बैन, कई स्किन क्रीम और एंटीबायोटिक भी लिस्ट मेंसावधान! ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड का हुए शिकार तो तुरंत करें ये काम, वरना डूब जाएगा पूरा पैसा; जानें RBI के नियमDividend Stocks: टाटा पावर और LIC समेत ये 31 कंपनियां अगले हफ्ते बांटेंगी मुनाफा, देखें पूरी लिस्टट्रंप ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, बोले: 150 करोड़ लोगों का यह नेता है असली ‘टफ कुकी’NEET UG 2026: नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी का परीक्षा केंद्र, NTA की लापरवाही से परिवार परेशानBonus Stocks Alert: अगले हफ्ते इन 2 कंपनियों के निवेशकों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे मुफ्त में शेयरOMC को भारी चपत: तेल कंपनियों को लगा ₹22,000 करोड़ का बड़ा झटका, बाजार से कम दाम पर बेची रसोई गैसCrude Oil Import: पश्चिम एशिया संकट की भारी चपत, बराबर तेल खरीदने के बाद भी 81.5% बढ़ा भारत का खर्चRBI Regulatory Action: विदेश से जुटाई उधारी की रोज देनी होगी जानकारी, RBI ने बैंकों को दिया कड़ा निर्देश

कच्चे तेल में नरमी से फिसलेगा जिंस

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 11:09 PM IST

अंतरराष्ट्रीय खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) ने कहा है कि अगर कच्चे तेल की कीमत 65 डॉलर प्रति बैरल तक आ जाए तो विभिन्न जिंसों की कीमत में 32 फीसदी तक की गिरावट आ सकती है।


एफएओ ने कहा कि इस साल कच्चे तेल की औसत कीमत 130 डॉलर प्रति बैरल रही और मुमकिन है कि 2010 में यह 65 डॉलर के स्तर पर आ जाए। एफएओ की रिपोर्ट में कहा गया है कि कच्चे तेल की कीमत में गिरावट के बाद 2010 में विभिन्न कृषि जिंसों की कीमत में 21 से 32 फीसदी तक की गिरावट आ सकती है।

रिपोर्ट के मुताबिक विभिन्न कृषि जिंसों में गिरावट का स्तर अलग-अलग हो सकता है। चावल की कीमत 32 फीसदी तक गिर सकती है जबकि मक्के के भाव में 26 फीसदी की गिरावट आ सकती है। एफएओ की रिपोर्ट में कहा गया है कि खाद्य तेल 24 फीसदी तक सस्ता हो सकता है जबकि गेहूं 23 फीसदी और चीनी 21 फीसदी तक सस्ती हो सकती है।

इसमें यह भी कहा गया है कि साल 2008 के लिए कच्चे तेल की औसत कीमत 130 डॉलर प्रति बैरल का आकलन करने के लिए अनुमानित उछाल और गिरावट का ख्याल रखा गया है। रिपोर्ट में इस बात का विश्लेषण किया गया है कि साल 2010 में अगर पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत 195 डॉलर प्रति बैरल हो जाए तो कृषि जिंसों पर उसका कितना प्रभाव पड़ेगा।

एफएओ के मुताबिक, अगर पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत दोगुनी हो जाती है तो विभिन्न जिंसों की कीमतें निश्चित रूप से बढ़ेगी और अनुमान है कि इसकी रफ्तार 16-30 फीसदी तक होगी। ऐसे में चावल की कीमत में 30 फीसदी, मक्का 27 फीसदी, खाद्य तेल 26 फीसदी, गेहूं 23 फीसदी और चीनी 16 फीसदी महंगी हो जाएगी।

हाल में जिंस बाजार में आए उफान के बारे में रिपोर्ट में कहा गया है कि पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमत के चलते इनकी कीमत में तेजी दर्ज की गई है। इसके साथ-साथ मानसून के चलते किसी जिंस के बड़े निर्यातक देशों में उत्पादन में गिरावट और इसकी बढ़ती मांग ने भी इसकी कीमतों में आग लगाने का काम किया। और तो और बायो-फ्यूल के उत्पादन में जिंसों के इस्तेमाल ने भी जिंस की कीमत भड़काने में अच्छी खासी मदद की।

सस्ता होगा जिंस

चावल           32 फीसदी
मक्का           26 फीसदी
खाद्य तेल     24 फीसदी
गेहूं               23 फीसदी
चीनी             21 फीसदी

Advertisement
First Published - October 10, 2008 | 12:46 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement