facebookmetapixel
Advertisement
FY28 की शुरुआत में आ सकते हैं पॉलिमर नोट, RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया पूरा प्लान₹100 से रियल एस्टेट में निवेश का मौका, Edelweiss ने लॉन्च किया देश का पहला REITs फोक्स्ड फंड; समझें टैक्स नियमRepo Rate नहीं बदली, लेकिन RBI ने दे दिए बड़े इशारे! जानिए 10 बड़ी बातेंMeta ने मानी गलती, सरकार के सामने सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी; सेफ हार्बर’ पर भी मिला सख्त संदेशFranklin India NFO: कम जोखिम वाले डेट फंड में निवेश का मौका, SIP ₹500 से शुरूRBI MPC Meet: ब्याज दरें, बॉन्ड मार्केट, महंगाई और ग्रोथ पर क्या कहतें हैं म्युचुअल फंड्स?177.9 मिलियन डॉलर के साथ शाहरुख नंबर 1, जानें टॉप 5 रैंकिंग में कौन से सेलिब्रिटी हैं शामिल?PNB दे रहा 6.5% तक ब्याज, FCNR(B) FD पर SBI, HDFC और ICICI का क्या है ऑफर?DLF vs Godrej Properties vs Lotus Developers: किस रियल्टी शेयर में सबसे ज्यादा अपसाइड?एक में मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ, दूसरे में करीब 59% अपसाइड: Marico और Emami में कौन आगे?

चीन के रबड़ उत्पादन में 8 फीसदी का इजाफा

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:23 PM IST


इस साल चीन के रबड़ उत्पादन में 8 फीसदी इजाफा होने की उम्मीद है। दरअसल, ऐसा प्राइवेट प्लांटेशन के विस्तारीकरण से हुआ है और रबड़ का कुल उत्पादन 650,000 टन तक पहुंचने की उम्मीद है। साथ ही 2010 तक चीन अपना उत्पादन पिछले साल के मुकाबले 30 फीसदी ज्यादा करने की जुगत में है। गौरतलब है कि दुनिया में सबसे ज्यादा रबड़ की खपत चीन में ही होती है। ऐसे में वहां उत्पादन में वृद्धि करना मजबूरी भी है। लिहाजा, प्राइवेट प्लांटेशन के विस्तारीकरण के साथ-साथ इसे तकनीक  से लैस भी किया जा रहा है, ताकि उत्पादन में वृद्धि हो। इसके बावजूद चीन को रबड़ का आयात करना पड़ता है, क्योंकि देश में टायर निर्माण उद्योग काफी तेजी से फल-फूल रहा है और रबड़ की मांग में बढ़ोतरी हो जाती है। यही वजह है कि चीन में 15 फीसदी की दर से बढ़ रहे टायर उद्योग को रबड़ की आपूर्ति के लिए रबड़ के पैदावार में 9 फीसदी की दर से वृद्धि करनी होगी।

Advertisement
First Published - February 27, 2008 | 10:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement